{"_id":"643b1018d1914ce1e4081ca7","slug":"six-masked-miscreants-attacked-the-farmer-returning-to-the-market-panipat-news-c-18-1-knl1006-93205-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंडी में लौट रहे किसान पर छह नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंडी में लौट रहे किसान पर छह नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी में गेहूं डालकर वापस गांव लौट रहे पलहेड़ी के किसान पर बड़ौली गांव के पास नकाबपोश छह बदमाशों ने डंडों व बिंडे से हमला कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान बचाने आए तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर उससे पांच हजार रुपये छीनकर ले गए हैं। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसने वारदात की शिकायत सदर थाने की पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहलेड़ी गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह शुुक्रवार को अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं लेकर बाबरपुर मंडी में बेचने गया था। गेहूं डालकर लौटते समय दोपहर बाद बड़ौली गांव के समीप बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। तीनों ने मुंह बांध रखे थे। उन्होंने ट्रैक्टर के आगे बाइक अड़ाकर रास्ता रोक दिया। इसी बीच पीछे से दूसरी बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उन तीनों ने भी मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सभी युवकों के हाथ में डंडे बिंडे थे। उस पर हमला शुरू कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर ट्रैक्टर की चाबी निकालकर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर उससे पांच हजार रुपये छीनकर ले गए है। मुकेश ने बताया कि दिवाली की रात, उनका गांव के ही कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। उसे शक है कि उन्होंने ही रंजिश के चलते हमलावर भेजकर हमला कराया है।
किसान की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुपये छीनने की बात फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
- राम निवास सिंह, प्रभारी, सदर थाना पुलिस।