फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   six injured in fight over money transaction

रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
six injured in fight over money transaction
शिव नगर स्थित एक फैक्टरी में एक ठेकेदार व उसके वर्कर के बीच हिसाब में तीन हजार रुपये रुपये की कमी को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। किशनपुरा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा घायलों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पहला पक्ष:-
पुलिस को दी शिकायत में माजिद पुत्र शमशाद निवासी सेक्टर 29 ने बताया कि गत 27 अगस्त को शिव नगर स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था। उसका सादाब और तालिब के साथ पैसों का लेन देन था। वह अपने पैसे लेने के लिए फैक्ट्री में बने क्वाटर रुम में गया और सादाब से पैसे मांगे। इसी बीच शादाब ने अपने भाई रुकमान, जावेद, शादिक, नौशाद, सुफयान व अन्य को बुला लिया। उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर उसपर हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए आवाज लगाई तो संजय, नवीन उसे छुडवाने के लिए आए। आरोपी शादाब ने संजय पर चाकू से वार किया और तालिब ने नवीन को डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरा पक्ष:-
सादाब पुत्र आबिद निवासी शामली ने बताया कि वह माजिद के पास ठेके पर पायदान सिलाई करने का काम करता है। सिलाई के हिसाब में उसको माजिद से 30 से 40 हजार रुपये लेने थे। माजिद बाकि पैसे दे चुका था, उसपर तीन हजार रुपये बकाया थे। वह पिछले कई दिनों से माजिद से पैसे मांग रहा था। गत 27 अगस्त वीरवार रात करीब आठ बजे माजिद अपने पांच युवकों के साथ रुम पर आया। माजिद के हाथ में लोहे की रॉड, मुसाहिब के हाथ मे सरिया, सुवाईव के हाथ में लाठी और व सलीम व परवस के हाथ में डंडे थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वहीं माजिद ने जान से मारने की नीयत से उसपर रॉड से हमला किया। वह बेहोश हुआ तो आरोपी रूम से 30 हजार रूपये उठाकर ले गए। उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रोहतक रेफर कर दिया। पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है, उन्हें जो शिकायत मिली है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, गहनता से जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अंकित कुमार, चांदनीबाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed