फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Six illegal transport offices operating in the city were sealed.

Panipat News: शहर में चल रहे छह अवैध ट्रांसपोर्ट के कार्यालय सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Six illegal transport offices operating in the city were sealed.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से चल रहे ट्रांसपोर्ट कार्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कोर्ट से स्टे हटने के बाद नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से दूसरे ट्रांसपोर्टरों की धड़कन तेज हो गई है। दरअसल, नगर निगम की टीम ने ऐसे 18 कार्यालयों को चिह्नित किया था।
विज्ञापन

शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट कार्यालयों को सेक्टर-25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों के खिलाफ संचालन जारी था। नगर निगम ने ऐसे 18 अवैध ट्रांसपोर्ट कार्यालयों की पहचान की थी।
विज्ञापन

जब निगम ने कार्रवाई शुरू की थी तो कुछ ट्रांसपोर्ट संचालकों ने अदालत से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया था, जिसके चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। अब स्टे आदेश निरस्त होने के बाद नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह प्रमुख ट्रांसपोर्ट कार्यालयों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ ट्रांसपोर्टरों ने कानूनी कार्रवाई के डर से पहले ही अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित कर लिया, जबकि कुछ अब भी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन कार्यालयों के कारण शहर में जाम और अव्यवस्था की समस्या भी बनी हुई थी।

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि नगर निगम की सीमा के भीतर बिना अनुमति और अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अदालतों से स्थगन आदेश खारिज होने के बाद साफ है कि कानून का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। शहर को प्रदूषण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed