{"_id":"66b71d3cac54df289b07cc30","slug":"six-bullets-were-fired-at-cousin-due-to-enmity-in-panipat-accused-fired-several-rounds-in-air-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: रंजिश के चलते चचेरे भाई को मारी छह गोलियां, आरोपियों ने किए कई हवाई फायर; गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: रंजिश के चलते चचेरे भाई को मारी छह गोलियां, आरोपियों ने किए कई हवाई फायर; गांव में दहशत का माहौल
Sat, 10 Aug 2024 01:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:26 PM IST
सार
किसान ब्रह्मपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे वह, उसकी पत्नी, उसका बेटा और उसकी पुत्र वधू घर पर मौजूद थे। उसी समय उनके घर पर मोनू पुत्र जगदीश और संदीप पुत्र करण सिंह मोटरसाइकिल पर आए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत में रंजिश के चलते आसन कला गांव में शुक्रवार रात को एक बदमाश किस्म के युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और 10 से ज्यादा हवाई फायर भी किया। इनमें से कई गोलियां आरोपी के चचेरे भाई संदीप को लगी। इसके बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए शहर के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है। इस वारदात के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घायल के पिता के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना मतलौडा पुलिस को दी शिकायत में आसन कला निवासी किसान ब्रह्मपाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे वह, उसकी पत्नी, उसका बेटा और उसकी पुत्र वधू घर पर मौजूद थे। उसी समय उनके घर पर मोनू पुत्र जगदीश और संदीप पुत्र करण सिंह मोटरसाइकिल पर आए। आरोपियों ने आते ही उनके बेटे संदीप पर हथियार लहराते हुए गोलियां चला दी। घायल संदीप जैसे तैसे घर के अंदर की ओर भागा तो आरोपियों ने पड़कर उसे पर चाकू से कई बार किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से कई गोलियां निकालकर उन्हें दिखाई और धमकी दी कि आज वे उनके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मार पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए वापस हथियारों को हवा में लहराते हुए भाग गए। घर के बाहर चुलकाना गांव का निवासी रवि पुत्र सुभाष भी खड़ा था जो उनके भागने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने अपने घायल बेटे संदीप को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।