फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SIT will investigate the gang rape of a woman

Panipat News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म की जांच एसआईटी करेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the gang rape of a woman
पानीपत। महिला से सामूहिक दुराचार के मामले की जांच के लिए किला थाना और जीआरपी पानीपत थाना पुलिस दो दिन तक आपस में उलझती रही। इस तरह दो दिन बीतने के बाद एसपी रेलवे नितिका गहलोत ने इस मामले में संज्ञान लिया। जिसके बाद पानीपत जीआरपी थाना पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार हुई।
विज्ञापन

रविवार शाम को जीरो एफआईआर के आधार पर थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है साथ ही पीड़िता से मिलने के लिए भी जाएंगी।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि 25 जून को उसकी पत्नी घर से निकली थी जिसके बाद वह उसे तलाश रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसने एक जुलाई को किला थाने में गुमशुदगी की रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि महिला 25 जुलाई को सोनीपत जिले में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई थी। जिससे उसका एक पैर कट गया था। सोनीपत जीआरपी ने महिला को पहले नागरिक अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया था। जहां पर अभी भी उसका उपचार चल रहा है। महिला ने अपने बयान में बताया था कि रेलवे स्टेशन पानीपत में दो युवक उसे मिले थे। दोनों उसे रेलवे स्टेशन पर ही एक गोदाम के पास ले गए और वहां पर डिब्बे में उसके साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर किला थाना पुलिस ने मामले की जांच की। दुराचार की घटना रेलवे स्टेशन पानीपत में होने के कारण किला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी को भेजने की बात कही। किला थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई जीआरपी द्वारा ही जाएगी। वहीं, पहले तो जीआरपी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने से इन्कार कर दिया है। जीआरपी थाना पुलिस का कहना है कि महिला की गुमशुदगी का मुकदमा किला थाने में दर्ज है। यदि महिला के साथ कोई घटना हुई है तो उसी मुकदमे में धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की जाए।

काफी जद्दोजहद के बाद जीआरपी थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार हुई। जीरो एफआईआर के आधार पर अब जीआरपी थाना पानीपत में दुराचार का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। (संबंधित खबर पेज तीन पर )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed