{"_id":"6872d352c75387c73a09816a","slug":"sit-reached-kurukshetra-railway-station-after-announcement-of-train-going-to-mata-vaishno-devi-panipat-news-c-18-1-knl1010-690662-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन के उद्घोषणा से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन तक पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन के उद्घोषणा से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन तक पहुंची एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत की एक महिला के साथ कुरुक्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए माता वैष्णोदेवी जाने वाली ट्रेन की उद्घोषणा की जानकारी मामले को सुलझाने में मददगार रही। पीड़िता ने जीआरपी की की महिला अधिकारी को बताया था कि जिस समय वारदात हुई उस समय स्टेशन पर वैष्णोदेवी जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आने की उद्घोषणा हुई थी। दिल्ली से अंबाला तक अप ट्रैक पर मात्र कुरुक्षेत्र ही एक ऐसा स्टेशन है जहां पर यह ट्रेन अक्सर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आती है। इसके बाद एसआईटी ने कुरुक्षेत्र स्टेशन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला। जिसमें महिला एक आरोपी शिवम के साथ जाते हुए दिखाई दी। जिससे एक-एक कड़ी जुड़ती चली गई।
महिला से पानीपत रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की 15 टीमें लगातार जांच कर रही थी। महिला मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण बार-बार बयान बदल रही थी। साथ ही घटना स्थल के बारे में भी कोई ठोस जानकारी नहीं दे रही थी। इस कारण पुलिस के सामने कई चुनौती खड़ी हो गई थी। पानीपत रेलवे स्टेशन पर महिला कहीं भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई नहीं दी तो पुलिस को इतना तय हो गया था कि घटना स्थल पानीपत रेलवे स्टेशन नहीं है। ऐसे में एसआईटी ने पीड़िता से बात करने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी को लगाया जिससे कुछ ऐसी बात पता चले कि आखिर घटना कहां हुई।
इसी बीच पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि जिस समय उसके साथ घटना हुई उस समय अंधेरा था। लेकिन स्टेशन पर माता-वैष्णोदेवी जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद जीआरपी ने तुरंत पता कर लिया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर यह ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ही रुकती है। इसके बाद टीमों ने सोनीपत, पानीपत को छोड़कर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का रुख किया।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर भी दिखाई दी थी महिला
एसआईटी ने दलबीर नगर में भी फुटेज खंगाली थी। 23 जून को कॉलोनी में महिला कॉलोनी में घूमती हुई नजर आई थी। पुलिस ने जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखी तो जीटी रोड टोल प्लाजा पर महिला पैदल करनाल की तरफ जाती दिखी थी। इस बीच में वह लापता हो गई। बाद में एक जगह महिला एक ऑटो में भी दिखाई दी। इससे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर वारदात होने की बात सामने आई तो पुलिस ने वहां भी फुटेज की जांच की। जिसमें महिला आरोपी शिवम के साथ रेलवे फ्लाईओवर पर जाते दिखाई दी थी। स्टेशन परिसर में भी आरोपी महिला के साथ दिखाई दिए थे।