फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sister riding an Activa dies in a road accident, brother injured

Panipat News: सड़क हादसे में एक्टिवा सवार बहन की गई जान, भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sister riding an Activa dies in a road accident, brother injured
करनाल/पानीपत। थाना सदर क्षेत्र में जीटी रोड पर सिंह एंड स्विंग होटल के पास एक ट्राले की चपेट में आने से एक एक्टिवा सवार बहन मौसम (20) की मौत हो गई और भाई विकास भी घायल हो गया। दोनों करनाल के फुरकल गांव से अपने मामा के घर पानीपत के बराना गांव जा रहे थे। सदर थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करनाल जिले के फुरकल गांव निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को अपनी बहन मौसम के साथ एक्टिवा पर सवार होकर पानीपत के बराना गांव के लिए निकला था। जैसे ही वह पानीपत में जीटी रोड हाईवे पर सिंह एंड स्विंग होटल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्राले ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

मौसम को ज्यादा चोट लगने के कारण उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में की मौत हुई है। ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed