फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shyam Ras Seva Samiti is organizing a blood donation camp for the soldiers of the country.

Panipat News: श्याम रस सेवा समिति देश के जवानों के लिए लगा रही रक्तदान शिविर

Sun, 05 Apr 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shyam Ras Seva Samiti is organizing a blood donation camp for the soldiers of the country.
शिविर में रक्तदाता के साथ समिति के सदस्य। स्रोत : समिति - फोटो : rajori news
पानीपत। शहर के छप्पन लोगों ने मिलकर चार साल पहले श्याम रस सेवा समिति की स्थापना की। संस्था का उद्देश्य सामाजिक और धार्मिक आयोजन करना रहा। इसमें सबसे प्रमुख देश के जवानों के लिए रक्तदान शिविर लगाना है। वहीं समिति श्याम महोत्सव के जरिये लोगों को धार्मिक आयोजन से जोड़ रही है। पौधरोपण के साथ सर्दी में विभिन्न स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, जूते, किताबें, स्कूल बैग व गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के प्रधान अमित राज गुप्ता ने बताया कि समिति की स्थापना बाबा श्याम के छप्पन भोग की तरह 56 सदस्यों ने मिलकर की थी। समिति समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाकर देश के जवानों के लिए रक्त भेजने का काम कर रही है। हाल ही में समिति ने प्राचीन श्री देवी मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 124 लोगों ने रक्तदान किया। सेना के अधिकारियों ने लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए समिति ने पालिका बाजार से लेकर पचरंगा बाजार तक प्रत्येक दुकानदार को तुलसी वितरित की हैं। हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में भी समिति ने भगवान हनुमान के रथ की सेवा की है।
विज्ञापन

- स्कूली बच्चों को देते हैं जरूरत का सामान
महासचिव संजय बंसल ने बताया कि समिति की ओर से सर्दियां शुरू होते ही शहर के विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को जरूरत का सामान वितरित किया जाता है। इसमें बच्चों को स्कूल ड्रैस, स्वेटर, जूते, किताबें, स्कूल बैग आदि दिए जाते हैं। हर साल समिति बच्चों को जरूरत का सामान देकर मदद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में रक्तदाता के साथ समिति के सदस्य। स्रोत : समिति

शिविर में रक्तदाता के साथ समिति के सदस्य। स्रोत : समिति- फोटो : rajori news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed