Hindi News
›
Haryana
›
Panipat News
›
Shyam Baba's foot march on 21st, 20 feet flag will be worshipped today in the ancient Devi temple.
{"_id":"6990e611333843e9e008b0b3","slug":"shyam-babas-foot-march-on-21st-20-feet-flag-will-be-worshipped-today-in-the-ancient-devi-temple-panipat-news-c-244-1-pnp1007-152260-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्याम बाबा की पैदल यात्रा 21 को, प्राचीन देवी मंदिर में आज 20 फीट के झंडे का किया जाएगा पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्याम बाबा की पैदल यात्रा 21 को, प्राचीन देवी मंदिर में आज 20 फीट के झंडे का किया जाएगा पूजन
बैठक में शोभायात्रा के लिए चर्चा करते पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
Link Copied
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट ने 21 फरवरी काे श्याम बाबा की पैदल यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा में सबसे आगे चलने वाले 20 फीट के झंडा का रविवार को प्राचीन देवी मंदिर में पूजन किया जाएगा। संस्था ने इसकी तैयारी के लिए शनिवार को कार्यालय में बैठक की। ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल ने बताया कि रविवार को शाम को चार बजे देवी मंदिर में बड़े ध्वज का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान राकेश बंसल व वरुण सिंगला ने बताया की शहर में यात्रा के लिए प्रचार कार्य जोरों से चल रहा है। शहर की सभी संस्थाओं को निमंत्रण दिया गया है। आशीष गर्ग ने बताया कि रास्ते में लगभग 12 स्थानों पर भंडारे लगाए जाएंगे। कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग व महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि यात्रा के लिए शहर में हार्डिंग और बैनर लग चुके हैं। फाल्गुन माह में श्याम बाबा की जय-जयकार पूरे देश में गूंजने लगती है। फाल्गुन मेले पर लाखों श्रद्धालु देश भर से चुलकाना धाम आते हैं, जिसकी मान्यता वर्षों से चली आ रही है। पानीपत से चुलकाना में श्याम बाबा पर 21 फरवरी को यात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट द्वारा पिछले 14 वर्षों से यात्रा निकाली जा रही है, इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे। कुशल कारीगर श्याम बाबा के झंडे तैयार करने में लगे हुए हैं। इस पर निशान ध्वज सूरत से लाया गया है। इस माैके पर मुकेश गोयल, बलदेव गांधी, जोगिंदर कुंडू, राहुल गुप्ता, पुनीत गर्ग, यीशु गोयल, गोरस बंसल, विशाल गुप्ता, दिनेश गर्ग, सुनील रावल व संजय गोयल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।