फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shuttering fell due to storm, woman died, four injured

Panipat News: आंधी से गिरी शटरिंग, महिला की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Shuttering fell due to storm, woman died, four injured
पानीपत। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से की रफ्तार से आई आंधी से काबड़ी रोड पर स्थित एक फैक्टरी की शटरिंग गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पोते समेत अन्य स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आंधी से जिले में 400 पेड़ और 200 खंभे टूट गए। इस दौरान बिजली गुल होने से ब्लैक आउट छा गया। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तेज हवा चलने और शनिवार को बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को मौसम में एक साथ बदलाव के साथ ही तेज आंधी चलने लगी। इस दौरान काबड़ी रोड अर्जुन नगर निवासी विशाल अपनी दादी गीता (55) को लेकर स्कूटी पर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में काबड़ी रोड पर रेलवे पुल से कुछ आगे एक फैक्टरी की तीसरी मंजिल की दीवार के मरम्मत के लिए लगाई शटरिंग की चपेट में आने से विशाल और गीता उसके नीचे दब गए।

आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां गीता को मृत घोषित कर दिया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहीं पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed