फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shrutika's body was found near Khubdu Jhal

Panipat News: खुबडू झाल के पास से मिला श्रुतिका का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shrutika's body was found near Khubdu Jhal
पानीपत। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 के दीप विहार की श्रुतिका का शव दिल्ली पैरलर नहर में खुबडू झाल के पास मिला है। श्रुतिका की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

आरोपी संजीत ने श्रुतिका से दिसंबर तक शादी करने का वादा किया था। संजीत शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी को जल्द तलाक देने का आश्वासन भी दे रहा था। 20 दिन पहले भी संजीत ने श्रुतिका से मारपीट भी की थी। आरोपी संजीत पुलिस की हिरासत में है हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 के दीप विहार निवासी शालिनी वाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी श्रुतिका (25) मोर माजरा गांव निवासी संजीत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। श्रुतिका ने संजीत को सोने की चेन व अंगूठी गिफ्ट की थी। श्रुतिका बुधवार को संजीत से मिलने पानीपत आई थी। इस दौरान श्रुतिका ने अपनी छोटी बहन भूमिका को रात 11 बजे मैसेज कर बताया कि वह पानीपत में है। संजीत व उसके दो दोस्त भी साथ हैं। संजीत उससे कहासुनी कर रहा है। संजीत ने श्रुतिका की दी हुई अंगूठी बेच दी है। श्रुतिका का इसके बाद कोई मैसेज नहीं आया।
विज्ञापन

वह रातभर श्रुतिका से संपर्क करने की कोशिश करती रही। इसके बाद श्रुतिका के मोबाइल से रात तीन बजे भूमिका के पास मैसेज आया कि वह ऋषिकेश जा रही है। मॉडल टाउन थाना पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रुतिका का शव मिल गया है। होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed