फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shruti achieved ninth rank in the country

श्रुति ने हासिल की देश में नौंवी रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shruti achieved ninth rank in the country
पानीपत। श्रुति। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिला स्तरीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जिले की निशानेबाज श्रुति जागलान ने भोपाल में आयोजित पहले और दूसरे नेशनल ट्रायल में शूटिंग की लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया। इस समय श्रुति की देश में नौवीं रैकिंग है। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में श्रुति ने दो हजार में से 1869 अंक प्राप्त किए हैं। श्रुति ने उम्मीद जताते हुए कहा कि वह इससे भी अच्छा प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज बनने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन

पिता ने श्रुति के अभ्यास के लिए लगवाया है पांच लाख का शूटिंग रेेंज
श्रुति के पिता सुक्रम ने अपनी बेटी के अच्छे अभ्यास के लिए अपने कांपलेक्स में ही पांच लाख का शूटिंग रेंज लगवाया है। श्रुति ने बताया कि घर पर शूटिंग रेंज लगवाने के बाद से निशानेबाजी पहले से बेहतर हुई हैैैै। श्रुति ने शुरुआत में द्रोणाचार्य अकेडमी में जाकर निशानेबाजी के गुण सीखे। श्रुति पिछले छह महीने से अपने कॉम्पलेक्स में लगे शूटिंग रेंज में ही अभ्यास कर रही है।
विज्ञापन

खेलो हरियाणा के साथ जीत चुकी है अभी तक 15 पदक
श्रुति पिछले दो साल के अपने निशानेबाजी के कॅरिअर में खेलो हरियाणा में रजत पदक व अन्य प्रतियोगिताओं में 15 मेडल जीत चुकी हैं। वह रोजाना चार घंटे अभ्यास कर रही हैं। उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed