फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kartik month Katha was inaugurated with a havan at Shri Ram Temple.

Panipat News: श्री राम मंदिर में कार्तिक मास कथा का हवन के साथ किया शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Kartik month Katha was inaugurated with a havan at Shri Ram Temple.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड-7 स्थित श्री सनातन धर्म राम मंदिर सभा के तत्वावधान में मंगलवार से कार्तिक मास के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह के समय हवन और कार्तिक महात्म्य कथा का आयोजन किया। कथा व्यास हिमांशु शर्मा ने श्रद्धालुओं को कार्तिक महात्म्य की कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु को अतिप्रिय इस माह में प्रातकाल स्नान, ध्यान, हवन और कथा श्रवण करने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। यह धार्मिक अनुष्ठान 24 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह नियमित रूप से हवन और कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed