फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shri Ramji's army moved..., say Ram-Ram Ram...

Panipat News: श्रीरामजी की सेना चली..., बोलो राम-राम राम...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramji's army moved..., say Ram-Ram Ram...
पानीपत। तीन लोक धन्य हैं, देवता प्रसन्न हैं, मनोकामना फली, श्रीरामजी की सेना चली..., बोलो राम-राम-राम, सीता राम-राम... समेत श्रीराम व हनुमान के भजनों की चारों तरफ पूरा दिन गूंज रही। सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने भी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

सेक्टर 25 के हनुमान चौक पर सेक्टरवासियों ने यज्ञ, भजन, कीर्तन, भंडारे का आयोजन किया। पानीपत के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव वेदालंकार ने वैदिक यज्ञ कराया। विजय गुलाटी, अनिता गुलाटी, संदीप भंडारी, कनु भंडारी, बृजेश नंदा और अनु नंदा यज्ञमान रहे। आचार्य संजीव ने कहा कि हम भारतीयों के लिए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होना सबसे बड़ा दिन है। अनिता गुलाटी, रानो देवी, अनिता मल्होत्रा व निशा चोपड़ा ने भगवान राम के भजन गाए।इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डा. राजबीर आर्य, विजय गुलाटी, रामावतार गोयल, जगदीश चोपड़ा, जनक अरोड़ा, विनोद मंगला, पवन गुप्ता, अमन मित्तल, अशोक मल्होत्रा व सुरेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेहरू नगर वेलफेयर सोसायटी द्वारा सोमवार को भजन संध्या की गई। भजन गायक प्रमोद चोपड़ा के श्रीराम के सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। मुख्यातिथि विपुल शाह और विशिष्ट अतिथि रमेश वधावन, श्रीराम दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा, राजकुमार पाहवा, चंद्र सहगल रहे। यहां सिख और मुस्लिम समाज के लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान हेमराज वर्मा, उप प्रधान संजीव मुखिया, संरक्षक गुलशन बत्रा, बंसीलाल तनेजा, सोनू तनेजा, कृष्ण झा, सुरेश छपरा, हंसराज बजाज, राजकुमार ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन द्वारा अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर न्यायिक परिसर में हवन कर श्रीराम का पूजन किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कादियान ने आहुतियां डाली। इसके बाद चैंबर्स बिल्डिंग में राम दरबार की स्थापना की। प्रधान अमित कादियान ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम 500 साल बाद पहुंचे हैं। इसको लेकर हर भारतीय को खुशी है। इस अवसर पर उप प्रधान हर्ष सैनी, सचिव आशीष बंसल, सह सचिव दिनेश रोहिला, खजांची बबिता कादियान पूनिया, पूर्व प्रधान राजेश शर्मा, प्रकाश गाहल्याण, रघबीर सैनी, करतार सिंह, कर्ण सिंह करतार सिंह व सुखबीर शर्मा मौजूद रहे।
इंसार बाजार स्थित सिल्वर पैलेस ज्वेलर्स के संचालक श्रवण सर्राफ ने बाजार में लड्डू का प्रसाद वितरण किया । उन्होंने कहा कि यह अवसर 500 सालों के बाद आया है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को उनकी असली जगह पर विराजमान होते देखा है। हमें जीवन में श्रीराम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। जिससे हम एक स्वस्थ समाज और एक उन्नत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।


बॉक्स
समाजसेवी सतनारायण शर्मा ने 251 किला लड्डू का बांटा प्रसाद
उग्राखेड़ी गांव निवासी समाजसेवी सतनारायण शर्मा ने सोमवार को गंगापुरी रोड पर 251 किलोग्राम लड्डू का प्रसाद बांटा। उन्होंने बताया कि 500 वर्षों के अंतराल के बाद ऐसा शुभ अवसर आया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस मौके पर रवि शर्मा, सतनारायण व बाली ने मिलकर बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed