{"_id":"67fada90d670248542060bf0","slug":"shri-krishna-balram-rath-yatra-will-be-taken-out-today-preparations-complete-panipat-news-c-244-1-pnp1007-135201-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा आज निकाली जाएगी, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा आज निकाली जाएगी, तैयारी पूरी
विज्ञापन
पानीपत। इस्कॉन द्वारा श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा रविवार को सेक्टर-12 से दोपहर बाद तीन बजे निकाली जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं। श्रीकृष्ण-बलराम का रथ सजा दिया गया।
इसी के अंतर्गत सेक्टर-11 स्थित कटारिया लैंड पर श्रीमद्भागवत कथा व भगवान श्रीकृष्ण बलराम रथयात्रा महोत्सव का शनिवार को सातवां दिन रहा। महोत्सव का शुभारंभ सुबह प्रभात फेरी से हुआ। प्रभात फेरी सेक्टर 25 डेज होटल से शुरू होकर विशाल गुप्ता के निवास स्थान पर प्रसाद बांटा गया। इस्काॅन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने गोविंद हरि गोपाल..., हरि भजले प्रभु दीनदयाल हरि..., जय राम हरि..., गोविंद हरि गोपाल हरि... आदि भजन गाकर सबका मन मोह लिया। सत्यपति प्रभु ने हरे कृष्णा महामंत्र का गुणगान करके युवा टीम को नृत्य करने के लिए प्रेरित किया। साक्षी गोपालदास ने कथा व्यास करते हुए बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण कुरुक्षेत्र आ गए थे तो राधा रानी व अन्य ब्रिज की गोप व गोपियों का विरह में रोकर बुरा हाल हो गया था। जब उनको भगवान श्रीकृष्ण का कुरुक्षेत्र में होने का पता चला तो उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के भाई बलराम व बहन सुभद्रा के साथ रथ में बैठाकर सभी ब्रज की गोप व गोपियों के लिए रथ के घोड़ों को खोल दिया और स्वयं रथ को रस्सों से बांधकर खींचते हुए वृंदावन तक ले गए थे। जो व्यक्ति भगवान के रथ के रस्सों को अपने हाथों से खींचता है तथा रथ पर सुशोभित श्री कृष्ण व बलराम के दर्शन करता है। उसके जन्म जन्मांतर के सारे पाप नष्ट हो जाते है तथा इस जीवन की समाप्ति पर उसे भगवत धाम की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर इस्कॉन प्रचार समिति पानीपत के रथयात्रा निदेशक सियाराम गुप्ता, चेयरमैन रामनिवास गुप्ता, अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, सह अध्यक्ष अशोक गोयल, राजेश गोयल, देवेंद्र महाजन, इंद्रजीत कथूरिया, महेश थरेजा, पंकज मेंहदीरत्ता, हरि ओम तायल, राज कुमार माटा और अरविंद सिंघल उपस्थित रहे।
रथयात्रा का यह रहेगा रूट
समिति के डायरेक्टर सिया राम गुप्ता ने बताया कि रविवार 13 अप्रैल को ऐतिहासिक नगरी पानीपत में भगवान श्री कृष्ण बलराम रथयात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा शाम चार बजे सेक्टर 11 हुड्डा में स्थित देवेंद्र बेकरी के सामने से प्रारंभ होकर डॉ. जीसी गुप्ता, एंजल प्राइम मॉल, आहूजा स्वीट्स, बत्तरा नर्सिंग होम, साईं बाबा चैक, शिव मंदिर, मदर टेरेसा, नवांकोट गुरुद्वारा से होती हुई कथा स्थल कटारिया लैंड सेक्टर 12 हुडा पर भंडारे के साथ समाप्त होगी। रथयात्रा के दौरान सत्संग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।