{"_id":"685c71c542145276b00a71e4","slug":"shri-jagannath-rath-yatra-festival-begins-with-ganesh-puja-panipat-news-c-244-1-pnp1001-139262-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गणेश पूजन संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गणेश पूजन संग श्री जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव का आगाज
विज्ञापन
पानीपत। श्री जगन्नाथ मंदिर पंचायत अग्रवाल वैश्य की ओर से बुधवार से तीन दिवसीय 131वें भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का गणेश वंदना के साथ आगाज हुआ।
स्वामी मुक्तानंद महाराज ने भगवान जगन्नाथ की पूजा वंदना के साथ धर्म ध्वजारोहण लहराया। इसके बाद सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी की देखरेख सुंदरकांड पाठ किया। शाम में राधा नाम संकीर्तन में श्री वृंदावन धाम से आए भजन गायक रविनंदन शास्त्री ने भगवान जगन्नाथ मंदिर के दरबार में हरिनाम भजनों की रसधारा बहाई। सेवानिवृत सेशन जज डॉ. निलिमा सांगला ने भी भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। समाज सेवी एवं उद्योगपति वेद मित्तल व राणा शाह ने कार्यक्रम में शिरकत की।
स्वामी मुक्तानंद महाराज ने कहा कि समाज में सनातन धर्म को अनुसरण करना चाहिए। सनातन धर्म का पालन करने से, हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि हम समाज को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। यह हमें सही मार्ग पर चलने, दूसरों के साथ प्रेम और सम्मान से रहने और आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने की जरूरत है। सुंदर सजे दरबार में आरती व प्रसाद के साथ सुंदरकांड पाठ का समापन हुआ।
इसी क्रम में भजन गायक रविनंदन शास्त्री ने भजनों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने आशा रख पगली ठाकुर आएंगे, मेरे जीवन की जुड़ गई है डोर समेत कई भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी व सत नारायण गुप्ता रहे। महिला संकीर्तन मंडली ने भजना की प्रस्तुति दी। मंदिर के प्रधान राजेंद्र गुप्ता, उत्सव प्रबंधक प्रदीप तायल, कोषाध्यक्ष लालचंद तायल, संरक्षक कन्हैया गुप्ता, हितेंद्र कंसल, दिनेश मित्तल, आनंद गुप्ता व रजनीश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक भूषण गुप्ता, सुबोध गुप्ता, योगेश रत्न गुप्ता, विक्की कंसल, गुलशन कंसल, जयपाल कंसल, कमल कंसल, गौरव गुप्ता, सन्नी कंसल व नरेंद्र जिंदल मौजूद रहे।