{"_id":"683cc808c33a4c3f910758d6","slug":"showed-strength-for-the-trials-of-kabaddi-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1006-137982-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कबड्डी चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कबड्डी चैंपियनशिप के ट्रायल के लिए दिखाया दमखम
विज्ञापन
थर्मल। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा द्वारा प्रथम अंडर-18 नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए लड़के व लड़कियों का ट्रायल रविवार को लिया गया। लड़कों के सुताना गांव के स्टेडियम व लड़कियों की गुरुकुल मोर माजरा गांव में आयोजित किए गए। लड़कों के वर्ग में 200 व लड़कियों में 100 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभागी रहे। चयन कमेटी ने दोनों वर्गों से संभावित खिलाड़ियों का चयन कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नसीब झागू ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों में नाम रोशन करने की बात कही। जिससे वह अपने निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। चयनित खिलाड़ी हरिद्वार में 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपना भविष्य बनाना चाहिए। इस अवसर पर भीम अवार्डी सुरजीत नरवाल, अर्जुन अवार्डी संदीप नरवाल, भीम अवार्डी प्रियंका, संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह, सुरिंदर चहल, कृष्ण शयोराण, सरपंच सोनू, कुलदीप सुताना, अरविंद सुताना, कबड्डी कोच सुरेंद्र, सुनील व राजेश उपस्थित रहे।