फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shots fired following a dispute over accounts; liquor trader injured.

Panipat News: हिसाब में कहासुनी पर गोली चली, शराब कारोबारी जख्मी

Fri, 12 Jun 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shots fired following a dispute over accounts; liquor trader injured.
संवाद न्यूज एजेंसीमतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र में हिसाब के दौरान हुई कहासुनी में गोली चलने से शराब कारोबारी के पैर में गोली लग गई। घायल कारोबारी के अनुसार, साझेदार ने उन पर पिस्तौल तान दी थी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल कारोबारी के बयान दर्ज किए हैं। हमलावर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि अटावला गांव निवासी अंशुल का शराब का कारोबार है। उनकी सफीदों में शराब की दुकान है। बुधवार रात को वह जौशी गांव निवासी अपने साझेदार सोनू के साथ मतलौडा स्थित नरवाल कांप्लेक्स पर बैठकर हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच में किसी बात पर कहासुनी हो गई। सोनू ने अंशुल पिस्तौल तान दी। बचने के लिए अंशुल ने हाथ मार दिया। इस बीच गोली चल गई और वह अंशुल के पैर में लग गई। इसके बाद घायल कारोबारी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। घायल अंशुल के बयान पर हमलावर सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed