फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   shot shark damage caused by fire

शार्ट सर्किट से लगी आग से हुआ नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
shot shark damage caused by fire
सेक्टर 29 पार्ट-वन में जय बालाजी एक्सपोर्ट में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्टरी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जय बालाजी एक्सपोर्ट में तौलिए बनते हैं। शनिवार शाम साढ़े 4 बजे फैक्टरी के गोदाम के पास मशीनों में आग लग गई। आग एक दम फैल गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फैक्टरी के मालिक दलीप अरोड़ा को दी। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां जाम में फंसने की वजह से आधा घंटा लेट हो गई। तब तक आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। 15 गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे के बाद फैक्टरी मालिक दलीप अरोड़ा नुकसान की पूरी जानकारी नहीं दे पाए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। फायरमैन सुरजीत ने बताया कि फैक्टरी की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया गया है। हाली पार्क और लाल बत्ती फायर स्टेशन से गाड़ियां मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed