फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shortage of six teachers in a school of 1,800 students; academics affected as 11 are on SIR duty.

Panipat News: 1800 बच्चों के स्कूल में छह शिक्षकों की कमी, 11 की एसआईआर ड्यूटी से पढ़ाई प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shortage of six teachers in a school of 1,800 students; academics affected as 11 are on SIR duty.
राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप। - संवाद
पानीपत। कैसी है पाठशाला अभियान के तीसरे दिन बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की पड़ताल की गई। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पानी, शौचालय और कक्षाओं की व्यवस्था अलग-अलग स्तर पर संतोषजनक मिली, लेकिन खेल मैदान, शिक्षकों की उपलब्धता और परिवहन जैसी सुविधाओं में कमी सामने आई। कैनाल कैंप स्कूल में करीब 1800 विद्यार्थियों का भार है, जबकि शिक्षकों की कमी और 11 शिक्षकों की एसआईआर में ड्यूटी लगने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


1800 बच्चों के लिए 47 शिक्षक, छह की कमी और 11 की ड्यूटी से बढ़ा दबाव

राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप में पहली से 10वीं तक करीब 1800 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें पहली से पांचवीं तक 800 से अधिक और छठी से दसवीं तक 961 विद्यार्थी हैं। स्कूल में असंध रोड, मॉडल टाउन के कुछ हिस्से, कच्चा कैंप, पुराना औद्योगिक क्षेत्र और आसपास की दर्जनों कॉलोनियों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण विद्यालय दोहरी शिफ्ट में संचालित हो रहा है। सुबह छठी से दसवीं और शाम को पहली से पांचवीं की कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन


छठी से दसवीं में 23 शिक्षक हैं, जबकि छह शिक्षकों की और आवश्यकता है। पहली से पांचवीं में 24 शिक्षक हैं, लेकिन इनमें से 11 की एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में नियमित कक्षाओं पर इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में 25 कमरे हैं और चार नए कमरे निर्माणाधीन हैं। फिलहाल कमरों की कमी नहीं है, लेकिन परिसर में पर्याप्त खुली जगह नहीं होने के कारण दोहरी शिफ्ट की व्यवस्था करनी पड़ रही है। बच्चों के लिए स्वच्छ और ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध है। लड़के और लड़कियों के लिए चार-चार शौचालय हैं, लेकिन विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए तीन-तीन अतिरिक्त शौचालयों की मांग की गई है।

खेल मैदान नहीं, बच्चों के आने-जाने के लिए भी कोई परिवहन सुविधा नहीं

कैनाल कैंप स्कूल की बड़ी कमी अपना खेल मैदान नहीं होना है। खेल उपकरण भी उपलब्ध नहीं हैं। स्कूल आने वाले बच्चे पैदल या साइकिल से पहुंचते हैं। परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। प्राथमिक स्कूल इंचार्ज रमेश कुमार के अनुसार विद्यालय की ओर से अतिरिक्त शौचालयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी गई है।

कैनाल कैंप स्कूल एक नजर में-

करीब 1800 विद्यार्थी

छठी से 10वीं में 23 शिक्षक, छह की और जरूरत

पहली से पांचवीं में 24 शिक्षक, 11 की एसआईआर ड्यूटी

25 कमरे, चार निर्माणाधीन

लड़के-लड़कियों के लिए चार-चार शौचालय

तीन-तीन अतिरिक्त शौचालयों की मांग

अपना खेल मैदान और खेल उपकरण नहीं

परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं

पीएमश्री कन्या स्कूल में कमरों की कमी नहीं, दो कमरे कंडम

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में छठी से 12वीं तक करीब 1426 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विद्यालय में 58 शिक्षक हैं, जिनमें 38 पीजीटी, 12 टीजीटी और आठ अनुबंधित शिक्षक हैं। नवनिर्मित भवन में 25 कमरे हैं, जबकि पुराने भवन में 22 कमरे हैं। इसलिए कमरों की कमी नहीं है।

हालांकि परिसर में दो कमरे कंडम घोषित हो चुके हैं और इनमें कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। छात्राओं के लिए आरओ और वाटर कूलर से स्वच्छ व ठंडे पानी की व्यवस्था है। आवश्यकता के अनुसार शौचालय उपलब्ध हैं। विद्यालय का परिसर खुला और हरा-भरा है और जगह की कमी नहीं है।

विद्यालय का अपना खेल मैदान नहीं है। खेल गतिविधियां स्कूल के प्रांगण में ही करवाई जाती हैं। छात्राओं के लिए परिवहन की व्यवस्था भी नहीं है और वे पैदल या साइकिल से स्कूल पहुंचती हैं। प्रधानाचार्य के हाल में सेवानिवृत्त होने के बाद डीडी पावर पीएमश्री स्कूल जाटल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार के पास है।


पीएमश्री कन्या स्कूल की स्थिति

करीब 1426 छात्राएं

58 शिक्षक : 38 पीजीटी, 12 टीजीटी, 8 अनुबंधित

कुल 47 कमरे, कमरों की कमी नहीं

आरओ व वाटर कूलर की सुविधा

परिसर खुला व हरा-भरा

अपना खेल मैदान नहीं

परिवहन सुविधा नहीं

विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों की समीक्षा कर संबंधित स्तर पर आवश्यक सुधार करवाए जाएंगे।

राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप। - संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय कैनाल कैंप। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed