फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeepers will be able to extend the platform and canopy up to two and a half feet

Panipat News: दुकानदार ढाई फीट तक थड़ा और छज्जा निकाल सकेंगे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will be able to extend the platform and canopy up to two and a half feet
पानीपत। नगर निगम ने शहर के बाजारों में दुकानदारों के बाहर सामान रखने और थड़ा बनाने की स्थिति को साफ कर दिया है। दुकानदार ढाई फीट तक थड़ा और छज्जा बाहर निकाल सकेंगे। वह भी नाली या नाले तक ही मान्य होगा। जबकि सामान अपने शटर के अंदर तक रख सकेंगे। नगर निगम इसके लिए बाजारों में जाकर जागरूक भी कर रहा है। इसके बाद एक जुलाई से अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मेयर कोमल सैनी ने शनिवार को अपने कार्यालय में संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह करीब एक घंटे तक चली। मेयर कोमल सैनी ने बैठक में स्पष्ट किया कि बाजारों में अतिक्रमण के चलते लोग ठीक से खरीदारी तक नहीं कर पाते।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि वे इसका समर्थन करते हैं। इस मौके पर सुनील भराड़ा और महेंद्र हुड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा ने बताया कि बाजार से अतिक्रमण हटना चाहिए। मंडल इसका समर्थन करता है और इस विषय में प्रशासन व नगर निगम के साथ है। वे खुद भी बाजार में व्यापारियों को जागरूक करते हैं। कुछ दुकानदार इन सबके बाद भी सामान बाहर रख लेते हैं। नगर निगम को अतिक्रमण के खिलाफ केवल इंसार बाजार तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उनको पूरे शहर में लगातार अभियान चलाना चाहिए। मंडल के चेयरमैन एवं निगम पार्षद अनिल मदान ने बताया कि शहर के साथ बाजार साफ सुथरा होना चाहिए। अब अतिक्रमण के चलते इतने ग्राहक नहीं आ पाते हैं। त्योहारी सीजन में व्यापारियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed