फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeepers of Ansal's Galaxy Court Market met rural MLA

Panipat News: ग्रामीण विधायक से मिले अंसल की गैलेक्सी कोर्ट मार्केट के दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers of Ansal's Galaxy Court Market met rural MLA
पानीपत।अंसल की गैलेक्सी कोर्ट मार्केट की दुकानों की समस्याओं को लेकर सोसाइटी प्रधान राज कालरा और महामंत्री सुरेंद्र राणा ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से उनके निवास स्थान पर मिले।
विज्ञापन

सुरेंद्र राणा ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक से अपनी समस्याओं का ज्ञापन देने के लिए गैलेक्सी कोर्ट के दुकानदारों के साथ गए थे। ग्रामीण विधायक ने आश्वासन दिया था कि वे दुकानदारों को न्याय दिलवाएंगे ताकि दुकानों की रजिस्ट्री हो सके और दुकानदारों को मालिकाना हक मिल सके। इसी विषय के चलते वे दोबारा विधायक से मिले हैं। विधायक ने मार्केट प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कहा कि गैलेक्सी कोर्ट के मसले पर उन्होंने कार्रवाई आरंभ करवा दी है जल्द ही इसका समाधान निकलवाया जाएगा और दुकानदारों की समस्या का निदान करवा दिया जाएगा ।
विज्ञापन



सोसायटी महासचिव सुरेन्द्र राणा ने कहा कि 2.99 एकड़ में फैली इस मार्केट में लगभग 308 दुकानें हैं जो 2010 में बनकर तैयार हो गई थी लेकिन इनका ओसी यानी ओक्यूपेशन सर्टिफिकेट जारी न होने की वजह से हमारी दुकानों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। जिला योजनाकार की ओर से मार्केट पर ताला लगाने की धमकी दी जाती है। जिसके बाद सोसाइटी का गठन कर कोर्ट से स्टे लिया गया है। दूसरी और सोसायटी ने अंसल कंपनी के बोर्ड पर दबाव बनाया कि वह जिला योजनाकार से ओसी लेकर दुकानों की कन्वेयन्स डीड, रजिस्ट्री रास्ता खोले। डीटीपी से भी अनुरोध किया गया है कि वह अपना मसला अंसल कंपनी से निपटा कर दुकानदारों की परेशानी दूर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी के अथक प्रयासों के बाद अंसल कंपनी गैलेक्सी कोर्ट मार्केट के सारे बकाया चुकाने को तैयार है जिससे ओसी मिलने की आशा लगी लेकिन डीटीपी चंडीगढ़ ने अंसल कंपनी से पूरे हरियाणा के बकाया पूरे करने की शर्त लगा दी। जिसके कारण लगभग 308 दुकानदार मुसीबत में है। जिनके 200 से अधिक परिवार अपनी रोजी रोटी छिनने के डर से दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed