{"_id":"5e4069b08ebc3ee5b122d4df","slug":"shopkeeper-loot-in-paniapat-panipat-news-knl215722196","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की कनपटी पर पिस्तौल तान तीन बदमाशों ने लूटे 75 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की कनपटी पर पिस्तौल तान तीन बदमाशों ने लूटे 75 हजार
विज्ञापन
जाटल रोड पर रविवार देर रात साढे़ नौ बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे की कनपटी पर पिस्तौल तान तीन बदमाश करीब 80 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पहले एक आरोपी बिस्किट खरीदने के बहाने दुकान के अंदर घुसा। वहीं उसके साथ-साथ दो आरोपी दुकान में घुसे और अंदर से शटर बंद कर लिया। अंत में आए दोनों आरोपियों ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गल्ले से करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। उसके बाद उसके पर्स छीन लिया, जिसके अंदर से आरोपियों ने पैसे व डेबिट व क्रेडिट कार्ड निकाल लिए। वहीं, आरोपियों ने स्कूटी की चाबी छीनी और बाहर खड़ी एक्टिवा की डिकी से करीब 60 हजार रुपये निकाल लिए। शटर को दोबारा बाहर से बंद किया और स्कूटी की शटर के नीचे चाबी फेंक मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में मंगल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उसकी जाटल रोड नजदीक चौधरी अस्पताल के पास नंदा पंतजलि के नाम से दुकान है। वह रविवार देर शाम साढे़ नौ बजे दुकान बंद कर घर जाने की तैयार कर रहा था। उसी बीच एक युवक उसकी दुकान में आया और बिस्किट पसंद करने के बहाने दुुकान के अंदर चला गया है। वहीं उसके साथ साथ दो युवक आए, जिन्होंने आते ही शटर का अंदर से बंद कर दिया। जिसके बाद दोनों युवकों में से एक युवक उसके पास आया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी, वहीं दूसरे युवक ने सामने से छाती पर पिस्तौल तानी और नकदी निकाले की बात कही। जिसके बाद बिस्किट लेने आए युवक ने गल्ले से करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, उसने पेंट की जेब से भी पर्स निकाला जिससे डेबिट व क्रेडिट कार्ड निकाल लिए। उसके बाद आरोपी उसे दुकान के पिछले हिस्से में ले गए और वहां पर पिस्तौल के बल पर बिठा कर एक्टिवा की चाबी छीन ली। वहीं तीनों आरोपी दुकान से बाहर आए और शटर को बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने एक्टिवा की डिग्गी चेक की, जिसके अंदर रखे पीड़ित 60 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी एक्टिवा की चाबी शटर के नीचे से दुकान में फेंक कर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक्टिवा भी चोरी करने का था इरादा, डिग्गी में पैसे मिले तो छोड़ दी
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आरोपियों ने उससे एक्टिवा की चाबी छीन ली थी और उसे चोरी करने के इरादे से उसके पास से बाहर निकले थे। वहीं, आरोपियों ने धमकी दी थी कि वह एक्टिवा को असंध नहर में फेंक देंगे वहां से निकाल लियो, लेकिन जब आरोपियों को डिकी के अंदर पैसे मिले तो वह एक्टिवा को वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी को तुरंत सूचना ना दे सके इसलिए मोबाइल भी छीन ले गए बदमाश
पीड़ित ने बताया आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसते ही उसका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ करवा दिया था। वहीं, जब जाने लगे तो उससे मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश आपस में बातचीत कर रहे थे कि मोबाइल छोड़ दिया तो वह ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएंगे, इसलिए उन्होंने उससे अंत में मोबाइल भी छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर घंटी जा रही है, आशंका है कि आरोपियों ने मोबाइल को झाड़ियों में फेंक दिया है।
बैग लेकर आए थे बदमाश, ड्राई फूड से बैग भरकर फुल हुआ तो जेब में भी डाले
पीड़ित ने बताया कि उसकी गल्ले वाली टेबल पर ड्राइ फूड रखे हुए थे, पिस्तौल ताने हुए एक बदमाश ने दो को ड्राई फूड बैग में डालने का आर्डर दिया। आरोपियों ने दोनों बैगों में ड्राई फूड भर लिया, वहीं जब बैग फूल हो गए तो आरोपियों ने अपनी शर्ट के अंदर और पाकेेट में भी डालने का प्रयास किया। वहीं पीड़ित के अनुसार आरोपी करीब 30 किलो ड्राइ फूड लेकर फरार हुए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शहरी विधायक
उपरोक्त घटन की सूचना मिलते ही विधायक प्रमोद विज मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकान का हौसला बढ़ाया। वहीं, प्रमोद विज ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक और एसएचओ से बातचीत की है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा, ताकि शहर में आगे इस प्रकार की घटना ना हो सके।
परिवार को लेकर कुरूक्षेत्र में शादी समारोह गए थे जिला उपाध्यक्ष पिता
दुकानदार ने बताया कि उसने चिल्ला-चिल्ला कर पड़ोसियों को बुलाया और शटर खुलावाया, जिसके बाद अपने पिता व पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही परिवार सहित शादी में कुरूक्षेत्र गए पिता आनन फानन में पानीपत के लिए निकल पड़े। वहीं भाजपा उपाध्यक्ष होने के नाते उसने विधायक को फोन कर किया और कार्रवाई करवाने की मांग की।
घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सीआइए की भी दो टीमें पहुंच गई थीं, आरोपियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
-सुनिल कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।