फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shopkeeper attacked with sharp weapon for opposing abuses

Panipat News: गालीगलौज का विरोध करने पर दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked with sharp weapon for opposing abuses
पानीपत। कुटानी रोड अशोक विहार कॉलोनी में एक दुकानदार को गालीगलौज का विरोध करना महंगा पड़ गया। दुकान के सामने ई-रिक्शा में बैठकर शराब पी रहे आरोपियों ने दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए दुकानदार के भाई के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुटानी रोड अशोक विहार कॉलोनी निवासी सतपाल ने बताया कि उसकी अशोक विहार कॉलोनी के चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान के सामने खड़े दो ई-रिक्शा में कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे और आपस में गालीगलौज कर रहे थे। उसने गालीगलौज करने से मना किया तो आरोपी चले गए और पांच मिनट बाद पांच युवक तेजधार हथियार, चेन, रॉड लेकर आए और दुकान में घुसकर उस पर हमला कर दिया। बचाने आए भाई सुरेश पर भी आरोपियों ने वार किया। जब तक पुलिस पहुंचती, आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed