{"_id":"3ab104af8c30e341b272d3c34a0eee80","slug":"shoot-woman-mother-daughter-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गोली मार, मां-बेटी का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को गोली मार, मां-बेटी का अपहरण
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत शहर के छोटूराम चौक पर बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश मां-बेटी का अपहरण कर घर में रखे पौने तीन लाख रुपये भी लूटकर ले गए। वारदात के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।
एसपी और डीएसपी ने सिविल अस्पताल और वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस फिलहाल अपहरण के मामले को दूसरे पहलू से देखकर चल रही है। पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के बबैल रोड छोटूराम चौक स्थित एक मकान में वीरवार सुबह करीब छह बजे चार बदमाश घर में घुस गए।
बदमाशों ने दरवाजा खुलते ही साइना (40) की छाती में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरोध करने पर महिला के पति की भी पिटाई की। बदमाश साइना की बेटी शाइस्ता और उसकी दो साल की बेटी तमन्ना का अपहरण करते हुए घर में रखे पौने तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। परिवार के लोगों ने कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शहर की नाकाबंदी की। लेकिन बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को शव गृह में रख दिया। सूचना मिलने पर एसपी पारुल कुश जैन और डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा पहले सिविल अस्पताल और फिर वारदात स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
छोटूराम चौक पर एक मकान में घुसकर महिला को गोली मार दी। बदमाश महिला और एक बच्ची के साथ पौने पीन लाख रुपये भी ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला और बच्ची के अपहरण का फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर देगी।
युद्धवीर सिंह, पीआरओ, एसपी कार्यालय, पानीपत