फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shivaji Stadium echoes with patriotic songs

Panipat News: देशभक्ति के गीतों से गूंजा शिवाजी स्टेडियम

Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shivaji Stadium echoes with patriotic songs
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में शिवाजी स्टेडियम देशभक्ति तरानों और कार्यक्रमों गूंज उठा। मार्च पास्ट में सलामी से लेकर परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने समां बांध दिया। परेड में महिला पुलिस, झांकियों में शुगर मिल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एमएएसडी स्कूल प्रथम रहे।

मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह पर शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इससे पहले जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके साथ समारोह में विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर डीएसपी ज्योति के नेतृत्व में मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के बलिदानों से हमें गणतंत्र दिवस मनाने का गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ। 75 वर्ष पहले 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। संविधान में अधिकारों की देन डाॅ. भीमराव आंबेडकर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान से ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

वर्ष 2021-22 में उच्च शिक्षा में राज्यवार सकल (कुल) नामांकन अनुपात 33.3 प्रतिशत है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति का एक लक्ष्य वर्ष 2030 तक उच्चतर शिक्षा में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात प्रतिशत से अधिक करना है। इस दिशा में भी हरियाणा प्रदेश काफी आगे है। प्रदेश में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 33.3 प्रतिशत है।

हम 2030 से बहुत पहले ही 50 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि, उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि हर क्षेत्र में भी ई-गवर्नेंस के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में देश के 126 प्रतिभागियों में से हरियाणा प्रदेश के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भारत के 1.3 प्रतिशत क्षेत्रफल और 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा का ओलंपिक खेलों में 50 प्रतिशत से अधिक मेडल का योगदान रहा है। प्रदेश में सड़कों का सुधार और नई सड़कों का निर्माण किया गया है।

हर जिला नेशनल हाईवे से जोड़ा गया है। केएमपी-केजीपी जैसी आधुनिक परियोजनाओं के बाद अब हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर भी बन रहा है और दिल्ली के सरायं काले खां से करनाल तक आरआरटीएस रेल लाइन भी स्थापित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गिरते लिंगानुपात रोकने और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक धरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। सरकार के प्रयासों से अब 10 वर्षों बाद प्रदेश का लिंगानुपात 861 से बढ़कर 910 पहुंच गया है।

इसमें और सुधार के संजीदगी से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से अब महिला सशक्तिकरण को लेकर बीमा सखी योजना शुरू की है। उन्होंने यहां गैलेंटरी अवार्डी को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, एसपी लोकेंद्र सिंह, एडीसी पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश आदि मौजूद रहे।


ये रहे परिणाम ; परेड में महिला पुलिस प्रथम, पुरुष पुलिस द्वितीय व होमगार्ड पानीपत की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एमएएसडी पब्लिक स्कूल प्रथम, एसडी इंटरनेशनल स्कूल पानीपत द्वितीय और जीवीएम स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। झांकियों में शुगर मिल प्रथम, शिक्षा विभाग द्वितीय और रेडक्रास तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed