फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shiv Kumar running for 50 meters calling for help

मदद के लिए पुकारते हुए 50 मीटर तक दौड़ता रहा शिव कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shiv Kumar running for 50 meters calling for help
Shiv Kumar running for 50 meters calling for help - फोटो : Panipat
किला थाना क्षेत्र के भारत नगर स्थित प्रजापति चौक पर शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब दोपहर 12 बजे अमरूत योजना की ठेका कंपनी का सुपरवाइजर करनाल निवासी शिव कुमार गली में बचाओ- बचाओ चिल्लाते हुए भागता रहा। सुपरवाइजर एक गली के बाद जब दूसरी गली में पहुंचा तो हमलावरों ने एक गोली हाथ में मारी। वह घायल अवस्था में भागता रहा। वह एक किराने की दुकान के बाहर जाकर रुका तो उसे दूसरी गोली बाएं हाथ के कंधे में मारी। बचने के लिए शिव कुमार किराने की दुकान में घुसा तो हमलावर भी दुकान में घुस गए। जिसके बाद हमलावरों ने आठ से दस वार चाकू के भी कर दिए। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो हमलावर फरार हो गए। एक आरोपी मौके पर एक्टिवा छोड़ गए। सुपरवाइजर के साथियों ने वीडियो बनाई। जिसमें शिव कुुमार ने भास्कर नामक युवक के बेटे पर हमला करने की बात कही। स्थानीय लोग उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान ही शिव कुमार ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के अनुसार शिव कुमार को एक गोली दाएं हाथ से छूते हुए बाएं हाथ पर लगी। जबकि दूसरी गोली बाएं हाथ के कंधे को छूते हुए सीने में जाकर धंस गई। शिव कुमार के शरीर पर दसे से 12 चाकू के घाव मिले है। पुलिस ने मौके से दो खोल बरामद किए है।
विज्ञापन

अमरूत योजना के तहत हैदराबाद की भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को पानीपत में सीवर डालने का ठेका मिला हुआ। धूप सिंह नगर में पायनियर स्कूल वाली गली नंबर 18 में गत 11 मार्च को सुपरवाइजर शिव कुमार ने दो मकानों का हॉल मकान के सामने बनाने की बजाय दो मकानों का एक साथ ही हॉल बनाने के लिए गड्ढा खोद दिया था। जिस वजह धूप सिंह नगर निवासी भास्कर शर्मा और शिव कुमार के बीच मारपीट हो गई थी। शिव कुमार के हाथ में फ्रैक्चर आया था। जबकि दूसरी ओर शिव कुमार भी घायल हो गया था। उसके सिर में भी 10 से अधिक टांकें आए थे। आशंका है कि भास्कर के बेटे अभिनव और अनुभव ने पिता के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए हत्या की है।
विज्ञापन

मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने समझौते के प्रयास किए, लेकिन नहीं हो पाए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने चांदनीबाग थाना पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने भास्कर शर्मा द्वारा दी गई सुपरवाइजर शिव कुमार, उसके साथी सुमित और नसीम के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई की और धारा 323, आईपीसी 34 और धारा 452 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने 26 मार्च को गिरफ्तार किया और 27 मार्च को ठेका कंपनी ने शिव कुमार की जमानत कराई। आरोप है कि पुलिस समय रहते दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए कार्रवाई करती तो शायद यह वारदात होने से बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप सिंह नगर निवासी मांगे सिंह और उनकी पत्नी ईश्वरी देवी ने बताया कि उनका एक बेटा भास्कर शर्मा ड्राइवर है। उसके दो बच्चे अनुभव(22) और अभिनव(20) है। अनुभव कॉलेज में बीए का छात्र है, जबकि अभिनव 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को सुबह अनुभव री-अपीयर की परीक्षा देने की बात कहकर गया था और अभिनव प्रवेश पत्र लाने के लिए स्कूल गया था। दो बजे पुलिस अचानक घर पहुंची तो जिन्होंने पोतों द्वारा सुपरवाइजर की हत्या करने के बारे में बताया। पुलिस बेटे भास्कर और पुत्र वधु अनीता को साथ लेकर गई है।
दो बहनों का इकलौता भाई था शिवकुमार, तीन माह पहले पैदा हुआ था बेटा
बता दें कि शिव कुमार मूल रूप से कैथल के गांव सीतामाई का रहने वाला था। वह हाल में करनाल में नानकपुर में अपनी पत्नी मधु और बच्चों के साथ रहता था। शिव कुमार पिता मोटर मिस्त्री है। शिव कुमार तीन बहन रोमा, रेखा में सबसे बड़ा था। शिव कुमार को तीन बेटियों के बाद गत तीन माह पहले पुत्र संतान की प्राप्ती हुई थी। सबसे बड़ी बेटी रेनू, फिर जुडवा बेटी आरची और आरवी है।
धूप सिंह नगर निवासी प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्मण ने बताया कि उसने भारत नगर में किराए पर लेकर किराने की दुकान कर रखी है। दोपहर 12 बजे उसे पटाखे की आवाज सुनाई दी। बाहर निकला तो छह से आठ युवक एक युवक को चारों तरफ से घेरे हुए थे। इसी बीच युवक उठकर उसकी दुकान में घुस गया। हमलावर भी उसके पीछे पीछे आ गए। वह डर के मारे दुकान छोड़कर मौके से भाग गया था। 10 मिनट बाद लौटा तो सुपरवाइजर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। दो साल से वह भूमि इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर था।

शिव कुमार के पिता भीम सिंह की शिकायत पर धूप सिंह नगर निवासी अभिनव, अनुभव पुत्र भास्कर, सानू पुत्र राममेहर, बोल्ट पुत्र लोकेश और आशीष पुत्र महेंद्र के खिलाफ हत्या की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट और धारा 148,149 और 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed