फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sheetal was murdered

Panipat News: मंगेतर से बात करने पर की थी शीतल की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sheetal was murdered
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी।
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ कई अहम सबूत एकत्र किए हैं। इसमें फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से लेकर सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान महत्वपूर्ण हैं। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी सुनील शीतल को मंगेतर से बात करने से रोकता था। वारदात के समय भी उसका फोन आने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्यारोपी सुनील पानीपत जेल में बंद है। बीते 14 जून को शीतल एक गाने की शूटिंग के लिए घर से निकली थी।
इसके बाद वह वापस नहीं आई। शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह सुनील के साथ शूटिंग पर गई थी। 15 जून को सुनील की कार थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर में मिली थी। जबकि, सुनील नहर किनारे मिला था। पुलिस को शक था कि सुनील ने शीतल की हत्या कर शव को नहर में फेंका है।
विज्ञापन

इसी बीच अगले दिन शीतल का शव सोनीपत जिले में एनसीआर वाटर चैनल में खांडा गांव के पास मिला था। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी जिसके बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सुनील को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान सुनील की निशानदेही पर नहर से कार बरामद की थी जिसमें शीतल की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी से शीतल का एक सैंडिल, कपड़े व मोबाइल बरामद किए थे। जहां पर शीतल की शूटिंग चल रही थी वहां की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली थी जिसमें शीतल और सुनील एक साथ कार में बैठते दिखाई दिए थे। पुलिस ने तफ्तीश कर आरोपी सुनील के खिलाफ चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed