फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shaurya Smarak will be built on 23 acres in Kala Amb

Panipat News: काला आंब में 23 एकड़ में बनाया जाएगा शौर्य स्मारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Smarak will be built on 23 acres in Kala Amb
पानीपत। काला आंब शौर्य स्थल को 23 एकड़ में पर्यटक और शौर्य स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए 16 एकड़ जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सात एकड़ में पहले से ही शौर्य स्थल स्थित है। जनवरी 2026 तक इस स्थल को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खारगे ने वीरवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ किया काला आंब स्मारक का दौरा किया। उन्होंने माथा टेककर बलिदानी मराठों को नमन किया। उन्होंने इससे पहले पानीपत के जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह स्मारक बनना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। यह देश के लिए शौर्य का प्रतीक है , जहां पर लाखों लोगों ने बलिदान दिया था। स्मारक बनाने के संकल्प को लेकर हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार समन्वय स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात एकड़ में अवस्थित है काला आंब स्मारक ः उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि वर्तमान में काला आंब स्मारक सात एकड़ में है। अब 16 एकड़ भूमि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा खरीद की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यहां 23 एकड़ में स्मारक भव्य और आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों के साथ तालमेल कर संयुक्त कमेटी का गठन करेंगे। इसके लिए अनुभवी सलाहकारों की राय ली जाएगी। यहां उत्कृष्ट और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसमें सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) का भी सहयोग लिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार से इसके थीम पर चर्चा की जाएगी। विख्यात इतिहासकारों से भी ऐतिहासिक जानकारी लेकर तथ्यात्मक रूप से उन्हें आधुनिक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

शिवाजी की बड़ी प्रतिमा होगी स्थापित ः स्मारक में वीर शिवाजी की बड़ी प्रतिमा स्थापित होगी। स्थानीय हथकरघा के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए दुकानें, कैफेटेरिया, म्यूजियम, इंटरसेप्शन सेंटर, लाइट एंड साउंड शो स्थापित किया जाएगा। विकास खारगे ने कहा कि काला आंब में दोनों राज्यों की संस्कृतियों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक आरएस सांगवान ने विभागीय जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देशानुसार विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग प्रोजेक्ट पर व्यक्तिगत रूचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed