{"_id":"6196b3a033feda222c16bd90","slug":"shaligram-s-wedding-procession-with-tulsi-panipat-news-knl90051634","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी संग विवाह के लिए शालिग्राम की निकली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी संग विवाह के लिए शालिग्राम की निकली बरात
विज्ञापन
तुलसी विवाह कार्यक्रम के दौरान झांकियां निकालते हुए कलाकार।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राम नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वीरवार को तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में शोभा-यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान शालिग्राम की बारात में स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और बैंड एवं ढोल पर नाचते, गाते हुए बारात निकाली। बारात तहसील कैेंप की गलियों से होती हुई रात को 9:00 बजे राम नगर के प्राचीन मंदिर के पास पहुंची। यहां बारात का भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में वर पक्ष की ओर से मुकेश चावला एवं सोनिया चावला और वधू पक्ष की ओर से दीपक भोला एवं सुमन रानी का परिवार रहा। वर पक्ष के सभी लोगों ने पगड़ियां बांधी थी और महिलाएं नए कपड़ों से सुसज्जित थीं। शंकर-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गईं। जिन्होंने हर किसी का मन जीत लिया । कार्यक्रम के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने लंगर प्रसाद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीराम दशहरा कमेटी के प्रधान भीम सचदेवा, सरपरस्त श्रीराम दशहरा कमेटी राज कुमार जैन, संस्थापक एवं संचालक श्री शनि मंदिर वेद प्रकाश मेहता रहे। इस दौरान प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान सुभाष गुलाटी, टेक चंद आर्य, सुरेंद्र चावला, प्रेम मल्होत्रा, डिम्पी कालड़ा, हरि किशन पपनेजा, जय भगवान ग्रोवर, हरीश वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।