फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shaheed Vijay Singh main gate and e-library will be built in Poothar village

Panipat News: पूठर गांव में बनेगा शहीद विजय सिंह मुख्य द्वार व ई-लाइब्रेरी -कृष्ण लाल पवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Vijay Singh main gate and e-library will be built in Poothar village
इसराना। कारगिल शहीद हवलदार विजय के पैतृक पूठर गांव में रविवार को शहीद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार मुख्यातिथि रहे। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे लिए प्रेरणा और धरोहर हैं। हमें उनकी शहादत को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने गांव में शहीद के नाम से ई-लाइब्रेरी बनवाने व शहीद के नाम से मुख्य द्वार बनवाने का आश्वासन ग्रामीणों व शहीद के परिजनों को दिया। इसके उपरांत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बलाना की जमीन पर बनने वाले सैनिक भवन कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। सैनिक भवन निर्माण के लिए उन्होंने अपने कोटे से 21 लाख रुपये सैनिक कॉम्प्लेक्स में सहयोग के रूप में देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवार का विशेष ध्यान रखती है। शहीद को विशेष सम्मान देती है जिसके वो हकदार है। इससे पहले ग्रामीणों ने मंत्री कृष्णलाल पंवार को स्वागत किया। मंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश के एक हजार गांव में ई-लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। युवाओं के लिए गांव में जिम खोले जाएंगे। मंत्री ने कहा कि 6500 से ज्यादा गांव में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक केंद्रों की शुरुआत राज्य सरकार करेगी और एक हजार संस्कृति केंद्र अगले साल तैयार होंगे। उनकी शुरुआत हो चुकी है। गांव में मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी व ग्राम पंचायत मांगपत्र को जल्द पूरा करने का भरौसा दिया। इससे पहले शहीद की पत्नी बिमला देवी, भाई मास्टर हरिपाल, पुत्र जसवंत घणघस ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर एसडीओ सत्यप्रकाश मलिक, धर्मपाल जागलान, जसवीर टिटाना, समाजसेवी रंजीता कौशिक, सरपंच सुमेर, सुमित्रा जागलान व एआईपीआरओ दीपक पाराशर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धर्मपाल जागलान, भाजपा नेत्री सुमित्रा जागलान, कर्नल रामकुमार, डॉ. सतबीर सहरावत, सरपंच सुमेर सिंह, ओमप्रकाश, कैप्टन प्रताप सिंह व कैप्टन सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed