फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shah is the owner of 25 crores

Panipat News: 25 करोड़ के मालिक हैं शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Shah is the owner of 25 crores
पानीपत। पानीपत शहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर उतरे 70 वर्षीय वरिंद्र शाह उर्फ बुल्ले शाह ने वीरवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया है। शहर में किंग मेकर के तौर पर जाने वाले शाह ने अपने बेटे विपुल शाह का कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भरवाया है। वरिंद्र शाह पर कोई कोई केस नहीं है। उनकी कुल चल अचल संपत्ति करीब 25 करोड़ रुपये की है। जबकि उनके ऊपर करीब 125 करोड़ रुपये के लोन हैं।
विज्ञापन

शाह के पास महंगी गाड़ियां हैं। उनके पास करीब 1.7 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां हैं। शाह के पास करीब 3.5 लाख की नकदी है। वे 34.26 लाख का सोना रखते हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 10.68 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। उनके 32 वर्षीय बेटे विपुल के पास करीब 28.5 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। जबकि विपुल के पत्नी के पास करीब 21.46 लाख की संपत्ति है।
विज्ञापन


बॉक्स
रोहिता रेवड़ी दंपती के पास करीब 38.07 करोड़़ रुपये की संपत्ति
2014 में शहरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज करने वाली पूर्व विधायक रही रोहिता रेवड़ी ने भाजपा को अलविदा कहने के बाद अब कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कांग्रेस का दामन भी छोड़ते हुए वीरवार को आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है। रोहिता रेवड़ी और उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी के पास करीब 38.07 करोड़़ रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें रोहिता रेवड़ी के पास करीब सवा दो लाख की नकदी, 42.92 लाख की कार और 26.60 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। इनकी कुल चल संपत्ति करीब 15.49 करोड़ और अचल संपत्ति करीब 4.88 करोड़ की है। यानी रोहिता करीब 20.37 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं, उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी के पास 13.81 करोड़ की चल संपत्ति और 3.89 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वे कुल 17.70 करोड़ के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

रितु अरोड़ा करीब 10.16 करोड़ की संपत्ति की मालकिन
एक बार फिर से आम आदमी पार्टी में शामिल हुई रितु अरोड़ा ने शहरी विधानसभा से नामांकन दाखिल किया है। रितु अरोड़ा करीब 10.16 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। रितु के पास एक लाख की नकदी, 15 लाख के सोने हीरे के आभूषण हैं। वहीं, करीब 10 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, रितू पर करीब 18 लाख रुपये का हाउस लोन भी है। जबकि इनके पति के पास भी एक लाख की नकदी, पांच लाख का सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed