{"_id":"6709bd4edf44a6c97b0115c4","slug":"shadow-heir-on-australian-soil-panipat-news-c-244-1-pnp1004-125690-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर छाया वारिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर छाया वारिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पानीपत के वारिस सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर दिया है रहा। उन्होंने अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता 25 सितंबर से छह अक्तूबर तक खेली गई।
वारिस ने बताया कि भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑस्ट्रेलिया में पांच मैच कोकाबूरा कप के लिए खेले और तीन मैच सिडनी और कैनबरा के अलग-अलग स्कूल और क्लब के साथ खेले। कोकाबूरा कप में वारिस ने पांच मैचों में आठ महत्वपूर्ण विकेट झटके और 76 रन बनाए। भारतीय टीम ने फाइनल मैच हाइलैंड टीम के खिलाफ डैकन ओवल के ग्राउंड में चार विकेट से जीता। इनके अलावा अंडर 16 टीम के दो इंडोर प्रैक्टिश सेशन भी हुए। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के नेशनल लेवल के कोचों ने भारतीय टीम की प्रेक्टिस सिडनी यूनिवर्सिटी व एसीटी कैनबरा में करवाई । ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल खिलाड़ी नयन लायन ने इस यंग टीम को क्रिकेट की बारीकियों के गुर सिखाए। मैचों के अलावा इस ग्रुप ने सिडनी, ओपेरा हाउस, कुगी बीच, सिडनी यूनिवर्सिटी, रॉयल मिट, रोज गार्डन, पार्लियामेंट हाउस इत्यादि स्थानों का दौरा किया।
वारिस सिंह डीपीएस पानीपत सिटी स्कूल में पढ़ते हैं। उनका चयन अंडर 16 भारतीय टीम में हुआ था। वे दाएं हाथ के लेग स्पिनर व बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनका अंडर-16 कोकाबूरा कप में शानदार प्रदर्शन रहा। भारतीय अंडर 16 की यह टीम इस टूर्नामेंट में विजेता रही । जिसमें वारिस सिंह की अहम भूमिका रही। डीपीएस पानीपत सिटी की प्रधानाचार्या रोहिणी दहिया ने भारतीय टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने समय-समय पर नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर अपनी और स्कूल की छाप छोड़ी है।