फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sexual exploitation of a minor under the pretext of marriage

Panipat News: शादी का झांसा देकर नाबालिग का याैनशोषण

Mon, 21 Sep 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 21 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation of a minor under the pretext of marriage
सनौली। थाना सनौली के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सूचना के आधार पर किराये के कमरे पर छापा मारकर पीड़िता को सकुशल छुड़ाया। इस दाैरान आरोपी चकमा देकर भाग गया। थाना सनौली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 26 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनाें उसको कई जगह तलाश किया। इसी बीच चार सितंबर को सूचना मिली कि गांव का ही युवक आरिफ उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। आरिफ ने उसे एक किराये के कमरे में रखा है। वे सूचना मिलते ही माैकिे पर पहुंचे तो उनको देखकर आरोपी आरिफ मौका पाकर भाग निकला। परिजनों ने कमरे के भीतर से नाबालिग को अपने संरक्षण में लिया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लाया था और कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed