फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sewer water problem will end in Batra Colony

Panipat News: बतरा कॉलोनी में सीवर-पानी की समस्या होगी खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Sewer water problem will end in Batra Colony
पानीपत। वार्ड 22 की बतरा कॉलोनी की करीब दस साल पुरानी सीवर और पानी की समस्या का अब निदान होने जा रहा है। निगम यहां 1.88 करोड़ से खस्ताहाल सीवर और पेयजल पाइपलाइन को बदल नई पाइपलाइन बिछाने जा रहा है। जिसके लिए निगम अधिकारियों ने टेंडर लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले छह माह के भीतर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। जिससे कॉलोनी की करीब दस हजार लोगों की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वार्ड की निवर्तमान पार्षद चंचल डावर ने बताया कि बतरा कॉलोनी में करीब 20 साल पहले 2004 में सीवर और पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। उस समय आबादी कम थी। आबादी के हिसाब से छह से आठ इंच के पाइप बिछाए गए थे। अब आबादी बढ़ी तो निकासी की समस्या बनने लगी। जिसके चलते सीवर लाइन ब्लॉक रहने लगी और मैनहोल ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में जमा होने लगा। इसकी स्थानीय लोगों ने कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी। समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन भी किए। निगम सफाई करवाता लेकिन हर 15 दिन में समस्या फिर खड़ी हो जाती। इस समस्या से परेशान लोग कॉलोनी छोड़कर पलायन करने के लिए भी मजबूर होने लगे थे। ये मामला शहरी विधायक तक भी पहुंचा। उन्होंने सरकार से विशेष तौर पर सिर्फ बतरा कॉलोनी के लिए 2.25 करोड़ का बजट पास करवाया।
विज्ञापन

निगम एक्सईएन राजेश कौशिक ने बताया कि निगम ने बतरा कॉलोनी की समस्याओं को देखते हुए पाइपलाइन बदलवाने के लिए टेंडर लगाया है। इस काम को गुणवत्तापूर्वक पूरा कराया जाएगा। जिससे लोगों को दोबारा ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
लोगों को मिलेगी राहत: विज
वार्ड 22 की बतरा कॉलोनी की समस्याओं को देखते हुए सरकार से 2.25 करोड रुपये का बजट पास करवाया था। निगम अधिकारियों को निर्देेश देकर इस काम का टेंडर लगवाया गया है। इससे कॉलोनी के लोगों को राहत मिलेगी।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed