{"_id":"689a5e4f4e27027eb0065525","slug":"sewer-line-collapsed-on-sector-29-bypass-road-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141866-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टर-29 बाइपास रोड पर धंसी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टर-29 बाइपास रोड पर धंसी सीवर लाइन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-29 बाइपास राेड पर इंडाे फार्म वाली गली के सामने शनिवार को सीवर लाइन धंस गई थी जिससे बने गड्ढों की मरम्मत का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। सीवर लाइन धंसने से राहगीरों व लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने स्वयं व राहगीरों के बचाव के लिए गड्ढे में डंडे खड़ेकर लाल कपड़े बांध रखे हैं।
क्षेत्रवासी रजनीश और अजमेर ने बताया कि इंडो फार्म वाली गली के सामने सीवर धंसने से गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा शनिवार शाम काे सीवर लाइन के आसपास वाले क्षेत्र में मिट्टी धंसने से बना था। अभी तक स्थानीय लाेगाें ने ही राहगीराें और स्वयं के बचाव के लिए गड्ढे में डंडे खड़े करके उनमें लाल कपड़े बांध रखे हैं। इसके कारण ही यह गड्ढा दूर से नजर आ रहा है।
यह गड्ढा करीब 15 फीट चौड़ा और तीन फीट से ज्यादा गहरा बन गया है। दो दिन गुजर जाने के बाद भी साेमवार काे भी काेई अधिकारी व कर्मचारी नहीं आया। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि पूरी की पूरी सीवर लाइन बदलने का काम किया जाएगा। यह सीवर लाइन पूरी तरह से जर्जर हाे चुकी है।