फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seventh accused arrested in assault case

Panipat News: मारपीट के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested in assault case
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस ने धमीजा कॉलोनी में कार सवार दो युवकों से मारपीट के मामले में फरार चल रहे सातवें आरोपी को वीरवार शाम को पुराना बस अड्डा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके छह आरोपी हरदीप निवासी प्रकाश नगर, रजनीश निवासी विकास नगर, संजय निवासी इंसार मार्केट, यशपाल व रवि निवासी सुभाष नगर व प्रमोद निवासी विकास नगर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक व पांच डंडे बरामद कर उक्त सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने फरार अपने साथी तहसील कैंप निवासी विकास व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन

यह है मामला :
थाना तहसील कैंप में राजेश निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 11 मार्च को दोस्त परजीत निवासी वधावाराम कॉलोनी के साथ कार में सवार होकर विजय नगर में दोस्त शिवकुमार को पेमेंट देने के लिए जा रहे थे। धमीजा कॉलोनी में बिल्लू डेयरी के पास पहुंचे तो पीछे से रवि वर्मा अपने भाई व पांच छह साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर आए और कार के आगे बाइक अड़ाकर उनका रास्ता रोककर मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने डंडों से चोट मारी, रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में पांच लाख भी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed