{"_id":"6562643cb44e6fd1880bd1e6","slug":"seven-prisoners-attacked-two-with-sharp-weapons-in-the-jail-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9734-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कारागार में सात बंदियों ने दो पर नुकीले हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कारागार में सात बंदियों ने दो पर नुकीले हथियार से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला जेल में बंद सात बंदियों ने मिलकर दो बंदियों पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घायलों ने शोर मचाया तो ड्यूटी पर तैनात गार्द मौके पर पहुंची और उन्हें छुड़ाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया। दोनों घायलों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जेल में बंदियों के साथ मारपीट करने का यह दूसरा मामला सामने आया है।
गांजबड़ गांव के रहने वाले जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि वह इसराना थाना के एक मुकदमे में पानीपत जिला जेल में बंद है। 23 नवंबर को रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी इंद्रजीत निवासी जटवाड़ा गांव, सोनीपत के साथ बैरक नंबर दो में सो रहा था। इसी बीच दीपक, गौरव, हरदीप, दीपक, जितेंद्र, हरीश, धीरज आए और उन दोनों के ऊपर पतीले व नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में काफी चोट लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें छुड़ाया, जिसके बाद उन्हें जेल प्रशासन ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज कराया।
इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में डाहर गांव निवासी मोनू ने बताया था कि नौ जुलाई को दोपहर एक बजे कई लोगों ने घर पर आकर मारने की धमकी दी। अगले दिन वो प्लाट पर बैठा था, इसी बीच उस पर हमला कर दिया। एक आरोपी के हाथ में पिस्टल और बाकी ने लोहे की राड ले रखी थी। आरोप था कि आरोपियों ने उसे चोट मारने के साथ 69 हजार व तीन तोले सोने की चेन छीन ले गए। इस मामले में जगमहेंद्र जेल में बंद है।
विज्ञापन
हमले में घायल जगमहेंद्र की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने किस वस्तु से हमला किया है, उसे भी बरामद किया जाएगा।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना