फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven out of fifteen complaints were resolved, the rest were taken by the chairman

पंद्रह शिकायतों में सात का समाधान, बाकी चेयरमैन ले गए साथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Seven out of fifteen complaints were resolved, the rest were taken by the chairman
पानीपत। बिजली निगम के खुले दरबार में लोगों की समस्या सुनते हुए चेयरमैन आर के शर्मा। - फोटो : Panipat
पानीपत। उपभोक्ता कष्ट निवारण संघ यानी सीजेआरएफ ने सोमवार को सेक्टर 6 स्थित 33 केवी पावर हाउस में खुला दरबार लगाया। इसमें कुल 15 शिकायतें आई जिनमें से सात का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी आठ शिकायतों को सीजेआरएफ चेयरमैन अपने साथ ले गए। इस दौरान दरबार में वार्ड नंबर 4 के अशोक नगर के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन

अशोक नगर बाजार के दुुकानदारों और कॉलोनी के लोगों ने बीच बाजार रखे ट्रांसफार्मरों को हटवाने की गुहार लगाई। बोले, उन्हें 24 घंटे मौत के साये में जीना पड़ रहा है। उन्होंने इन ट्रांसफार्मरों को हटवाने के लिए निगम के जेई से एसडीओ, एक्सईएन समेत सीएम विंडों तक शिकायतें दी हैं। तीन साल से नतीजा सिफर है। इस पर सीजेआरएफ चेयरमैन ने समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

72 हजार रुपये का भेजा गलत बिल
किले के पास रहने वाले प्रेम ने बताया कि निगम अधिकारियों ने अगस्त में उनके घर का पुराना मीटर बदलकर नया लगाया है। उनका बिजली बिल जमा होने के बावजूद निगम ने उन्हें दो माह बाद 72 हजार रुपये का बिल भेज दिया। शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब यहां खुले दरबार में अपनी गुहार लगाने आए थे तो अधिकारी बोले बिल तो पूूरा ही भरना पड़ेगा चाहे लोन लेकर बिल भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में लगाया खंभा, नुकसान होने का डर
खुले दरबार में पहुंचे गांव चिड़ाना निवासी राममेहर ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने उनके खेत के बीच में ही खंभा लगा दिया है। इससे उनका लाइन बिछाने का काम तो आसान हो गया है लेकिन ये उनके लिए मुसीबत बन गया है। इससे खेत में काम करते समय करंट लगने का डर तो बना ही रहता है साथ में लाइन से निकलने वाली चिंगारी से फसल में आग लगने का भी डर बना रहता है। वहीं, खेत की जुताई करने में भी उन्हें दिक्कत आती है। निगम की ये लापरवाही किसान पर भारी पड़ रही है।
बिजली निगम ने वापस नहीं की छूट की राशि
छाजपुर के पास फैक्टरी संचालक लक्ष्य मित्तल ने बताया कि उन्होंने रात के समय फैक्टरी चलाने पर बिजली निगम की योजना टीओपी स्कीम ली थी। इस स्कीम के तहत रात को फैक्टरी चलाने पर निगम बिल पर दस प्रतिशत की छूट देता है। उन्होंने हर माह माह बिल का भुगतान किया लेकिन निगम ने अब तक उनके बिल की 10 प्रतिशत छूट वापस नहीं दी है। उनकी ये छूट अब लाखों रुपये का आंकड़ा छू चुकी है।

ये रहे मौजूद
खुले दरबार में सिटी एक्सईएन वीके गोयल, एक्सईएन अनिल नागर, एक्सईएन रणवीर देशवाल, एसडीओ कुलदीप पुनिया, एसडीओ अनिल श्योकंद व सीनियर सीनियर क्लर्क नरेश मौजूद रहे।

पानीपत। लक्ष्य।

पानीपत। लक्ष्य।- फोटो : Panipat

पानीपत। वार्ड-4 स्थित अशोक नगर में सड़क के बिच में लगाया हुआ ट्रांसफार्मर ।

पानीपत। वार्ड-4 स्थित अशोक नगर में सड़क के बिच में लगाया हुआ ट्रांसफार्मर ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed