फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seven and a half lakhs cheated in the name of job

Panipat News: नौकरी के नाम पर ठगे साढ़े सात लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakhs cheated in the name of job
पानीपत। सिटी पुलिस थाना कॉम्पलेक्स निवासी युवक से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। सोनीपत के गांव अहीर माजरा निवासी आशीष ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिटी पुलिस थाना कॉम्पलेक्स में रहते हैं। उसकी हरिसिंहपुरा गांव निवासी बबलू और भालसी गांव निवासी सागर के साथ दोस्ती थी। दोनों ने उन्हें कहा कि उनकी महेंद्र पुनिया के साथ दोस्ती है। वह उसे सरकारी नौकरी लगा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने उससे साढ़े 11 लाख रुपये मांगे। उसने इनके बताए खाते में अप्रैल 2023 से मई 2023 तक यह रकम ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाई गई। उसने अपने पैसे वापस मांगे। बबलू ने उसे चार लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी साढ़े सात लाख रुपये उसे वापस नहीं किए। अब बबलू, सागर और महेंद्र पुलिस पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed