{"_id":"693489e5c65227332e007024","slug":"sessions-judge-inspects-jail-talks-to-prisoners-including-poonam-panipat-news-c-244-1-pnp1012-148358-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण, पूनम समेत बंदियों से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेशन जज ने किया जेल का निरीक्षण, पूनम समेत बंदियों से की बात
Sun, 07 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। साथ ही बंदियों से भी बात की। सेशन जज ने हत्या के आरोप में बंद पूनम से भी बात की। इस दौरान उन्होंने जेल में तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा और जेल में बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
शनिवार दोपहर को सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सर्दी के मौसम में बंदियों के लिए गर्म कंबल व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही खाने व साफ सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से भी बात की। महिला जेल में बंद चार बच्चियों की हत्या की आरोपी पूनम से भी बात की। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सेशन जज का सामान्य निरीक्षण था। इस दौरान उन्होंने बंदियों से बात की है। किसी बंदी से अलग से कोई बात नहीं की।