फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Servant accused of stealing from Sarpanch's house arrested

Panipat News: सरपंच के घर चोरी करने का आरोपी नौकर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Servant accused of stealing from Sarpanch's house arrested
बापौली। गोयला खुर्द गांव में सरपंच के घर चोरी करने के आरोपी नौकर को पुलिस ने कुंडली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 14 हजार रुपये व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बापौली पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि गोयला खुर्द गांव निवासी तरुण ने 19 अक्तूबर को शिकायत देकर बताया था कि उसका और उसके चाचा ईशम का घर एक साथ है। उसका चाचा ईशम गांव का सरपंच भी हैं। चार-पांच दिन पहले चाचा ईशम के घर मोनू नाम का नौकर भैंसों के लिए काम करने आया था। उसने पशु चारा खरीदने के लिए घर की पहली मंजिल पर अलमारी में 80 हजार रुपये रखे थे। 19 अक्टूबर की सुबह नौकर मोनू बिना किसी को बताए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद जब अलमारी चेक की गई तो उसमें रखी 80 हजार की नकदी भी चोरी मिली थी। उन्हें मोनू पर शक था। पुलिस ने मामले में मोनू पर केस दर्ज कर उसे सोमवार रात को गिरफ्तार किया। मोनू ने बताया कि 80 हजार रुपये में से उसने मोबाइल खरीद लिया और काफी पैसे खाने पीने पर खर्च कर दिए। उसके पास से 14 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed