{"_id":"6a5583ef0e5f6f1dd70d2944","slug":"sent-to-america-via-donkey-route-for-rs-2050-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1012-160522-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 20.50 लाख में डंकी रूट से अमेरिका भेजा, दीवार कूदते ही पकड़ा, 11 महीने जेल काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 20.50 लाख में डंकी रूट से अमेरिका भेजा, दीवार कूदते ही पकड़ा, 11 महीने जेल काटी
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। समालखा थाना क्षेत्र के युवक ने सेक्टर-18 निवासी एजेंट पर डंकी रूट से अमेरिका भेजकर 20.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि एजेंट ने दूर का रिश्तेदार बनकर संपर्क किया और अपनी जिम्मेदारी पर फ्लाइट से अमेरिका भेजकर नौकरी व नागरिकता दिलाने का झांसा दिया। बाद में थाईलैंड, चीन, गुयाना के जंगलों से अमेरिका भेजा। जहां दीवार कूदते ही पुलिस ने पकड़कर जेल मे डाल दिया। 11 माह तक जेल में रखने के बाद पांच जुलाई 2025 को भारत डिपोर्ट किया। एजेंट के खिलाफ समालखा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मनाना गांव के निशांत ने बताया कि उनकी ताई के भतीजे वेदपाल के माध्यम से उनकी मुलाकात सेक्टर-18 निवासी नरेश कुमार से हुई थी। नरेश कुमार ने कहा था कि वह युवाओं को विदेश भेजता है और नौकरी व नागरिकता भी दिलाता है। उसने 10 लाख रुपये में फ्लाइट द्वारा विदेश अमेरिका भेजने की बात कहकर 29 मई 2024 को उसके कागज ले लिए। उसने कागज तैयार कराने के नाम पर पहले 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद 10 जून 2024 को 10 लाख रुपये लेकर उसे थाईलैंड भेज दिया और कहा कि अभी कागजों में कोई दिक्कत है 10-12 दिन थाईलैंड में ही रुकना पड़ेगा। इसके बाद उसे चीन का टिकट दे दिया। जहां से उसे गुयाना में भेज दिया गया।
युवक ने बताया कि गुयाना पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पैदल ही 100 किमी से अधिक जंगलों का सफर कराया गया। 25 अगस्त को वह अमेरिका की सीमा पर पहुंचे। अमेरिका की सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें पकड़ लिया और प्रताड़ित किया गयाा। 11 माह तक उसे जेल में बंद रखा गया। इसके बाद उसे पांच जुलाई 2025 को उसे बंदी बनाकर वापस भारत डिपोर्ट किया गया। अब वह अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उनसे ही 12 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
बाॅक्स
जंगल में भूखा रखा, पैसे न देने पर बीच रास्ते छोड़ने की दी धमकी
निशांत ने बताया कि जब उसे डंकी रूट से अमेरिका ले जा रहे थे तो उसे जंगल में कई कई दिनों तक भूखा रखा गया। इसके बाद परिजनों से मारने की धमकी देकर छह लाख रुपये मांगे। पैसे नहीं देने पर जंगल में ही हत्या करने की धमकी दी। परिजनों ने पैसे भेज दिए। अमेरिका पहुंचने से पहले ही उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपी ने अमेरिका से छुड़वाने के लिए भी अलग-अलग 1.50 लाख, 1.40 लाख, दो लाख रुपये जमा कराए।
-- -- वर्जन
डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक, प्रभारी थाना समालखा।