{"_id":"6902675f7db2b00b8600b04d","slug":"senior-citizens-of-jain-community-will-be-honored-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146263-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जैन समाज के वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जैन समाज के वरिष्ठ नागरिकों को किया जाएगा सम्मानित
Thu, 30 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में बुधवार को समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जैन समाज में सेवा, संस्कार और श्रद्धा का सुंदर संगम उस समय देखने को मिलेगा। अरुण चंद महाराज, अभिषेक मुनि व अभिनंदन मुनि द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्थानक के प्रधान गौतम जैन ने बताया कि यह आयोजन समाज के उन वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित है। जिन्होंने अपने जीवन में सेवा, संयम और संस्कारों की अमूल्य परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है और उन्हें सम्मानित करना जैन सभा के लिए गर्व की बात है। जैन स्थानक अग्रवाल मंडी जैन सभा परिवार ने सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समय पर आकर सम्मान समारोह में सहभागी बनें। संवाद
विज्ञापन