फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seema Haider's Pakistani husband appeals for return of all four children

Panipat News: सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने चारों बच्चों की वापसी के लिए लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Seema Haider's Pakistani husband appeals for return of all four children
-----प्रदेश पेज----
विज्ञापन

-गुलाम हैदर बोले - सीमा अपने हिंदुस्तानी पति के साथ कहीं रहे, उसको उसके चारों बच्चे वापस चाहिए
-पति गुलाम हैदर ने यूएनओ के सलाहकार अंसार बर्नी के माध्यम से एडवोकेट मोमिन मलिक से किया संपर्क

-मोमिन मलिक जल्द ही पानीपत के अलावा दिल्ली और यूपी की गाजियाबाद कोर्ट में अपील दाखिल करेंगे
-सीमा हैदर 10 मई 2023 को अवैध तरीके से पाकिस्तान से आई थी भारत
जगमहेंद्र सरोहा
पानीपत। सोशल मीडिया पर नोयडा के सचिन के साथ पहले प्रेम और फिर विवाह बंधन में बंधी पाकिस्तान की सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चारों बच्चों को वापस मांगा है। उन्होंने कहा कि सीमा को अपने नए पति के साथ रहना है तो रहे, लेकिन उसको अपने चारों बच्चे चाहिए। इन बच्चों की उम्र दस साल से कम है। गुलाम हैदर के सामने आने के बाद सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। गुलाम हैदर ने पाकिस्तान के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं यूएनओ के सलाहकार अंसार बर्नी के माध्यम से पानीपत के वकील मोमिन मलिक से संपर्क किया है। मोमिन मलिक ने उनको न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
मोमिन मलिक इससे पहले समझौता बम धमाके समेत भारत-पाकिस्तान के बीच कई मामले में पैरवी कर चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन पानीपत के वकील मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर का उनके पास पास फोन आया है। उन्होंने अपने चाराें बच्चों को वापस लेने के लिए भारत में कानूनी लड़ाई लड़ने की इच्छा जताई है। वे यूएनओ के सलाहकार अंसार बर्नी के मार्फत उनसे मिले हैं। उन्होंने वकालतनामा भी भेज दिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
गाजियाबाद कोर्ट में अपील की रहेगी प्राथमिकता
एडवोकेट मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर के खिलाफ गाजियाबाद जिला के रबोपुरा थाना में मुकदमा दर्ज है। वे गाजियाबाद कोर्ट से इस केस की रिपोर्ट लेंगे। उनकी प्राथमिकता गाजियाबाद कोर्ट में उसी केस पर आगे कानूनी लड़ाई लड़ने की रहेगी। वे सबसे पहले चारों बच्चों की शारीरिक और मानसिक जांच कराने की मांग करेंगे। इसके लिए बाल विकास मंत्रालय और दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में भी जाएंगे। वे पानीपत कोर्ट में भी केस दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

गुलाम हैदर के ये हैं आरोप
गुलाम हैदर का आरोप है कि वह परिवार को बेहतर सुविधा देने के लिए सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। सीमा को पाकिस्तान अपने घर पर चारों बच्चों की देखरेख के लिए छोड़ गया था। उसका इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से नोएडा के सचिन के साथ प्रेम हो गया। वह चारों बच्चों को अपने साथ लेकर पहले सऊदी अरब गई। वहां से नेपाल और फिर 10 मई 2023 को अवैध तरीके से भारत आई थी। उसके खिलाफ भारत के गाजियाबाद जिले के अंतर्गत रबोपुरा थाना में मुकदमा भी दर्ज है। उसने आरोप लगाया कि हिंदू या मुस्लिम मैरेज एक्ट में पहले पति या पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते। इसके लिए तलाक लेना जरूरी है। सीमा हैदर ने उससे तलाक लिए बिना दूसरी शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed