फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Seeing his friend's mother keeping money, he got greedy and stole Rs 2.13 lakh from her house.

Panipat News: दोस्त की मां को पैसे रखते देखकर आया लालच, घर में घुसकर 2.13 लाख उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Seeing his friend's mother keeping money, he got greedy and stole Rs 2.13 lakh from her house.
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के उग्राखेड़ी गांव में घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बेटे के दोस्त ने ही घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-3 की टीम ने सोमवार को आरोपी दीपक उर्फ अभि निवासी महादेव कॉलोनी को कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक दिन अपने दोस्त के घर पर 10 के नोट की गड्डी लेने गया था। जहां उसने दोस्त की मां को पैसे रखते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो कड़े, दो चेन और दो लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि चांदनीबाग थाना क्षेत्र के गांव उग्राखेड़ी निवासी रविंद्र ने शिकायत देकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि नवंबर 2025 में उसने बेटे व बेटी की शादी की थी। पुत्रवधू के जेवर व शादी के बाद बचे दो लाख रुपये की नकदी घर में रखी थी। रविवार रात को वह और पत्नी घर पर थे। चार जनवरी की अल सुबह करीब पांच बजे पत्नी घर का मेन गेट खोलकर बाड़े में पशुओं का दूध निकालने गई थी। करीब आधे घंटे बाद वह वापस घर आई तो एक युवक घर से बैग ले जाते हुए दिखाई दिया। शोर मचाया तो वह मौके से भाग गया। कमरे में रेखा तो सोने की दो चेन, दो कड़े व 2 लाख 13 हजार 530 रुपये की नकदी चोरी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविंद्र मलिक ने अपने बेटे के दोस्त अभि पर चोरी की वारदात करने का शक जाहिर किया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह एक दिन अपने दोस्त शिवम से 10-10 की गड्डी लेने आया था। जब वह घर पहुंचा तो उसकी मां ने उसे गड्डी दी तो उसने पैसे रखते हुए देख लिया था। जिस कारण उसके मन में लालच आ गया था। चार जनवरी की अल सुबह घर में घुसकर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed