फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sedentary lifestyle causes cancer: Dr. Shweta Arya

गतिहीन जीवनशैली कैंसर का कारण : डॉ. श्वेता आर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sedentary lifestyle causes cancer: Dr. Shweta Arya
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को कैंसर रोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें शिक्षकों व स्टाफ को कैंसर के बारे में बताकर जागरूक किया। मुख्य वक्ता कैंसर विशेषज्ञ डाॅ. श्वेता आर्य रहीं। डाॅ. श्वेता आर्य ने कैंसर फैलने के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता। गतिहीन जीवन शैली से कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

लोगों प्रारंभ में ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुरुष, महिला और बच्चों में आयु वर्ग के आधार पर सर्वाइकल कैंसर होता है। इसमें वैक्सीन कारगर साबित है। उन्होंने कहा कि तंबाकू, धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए। इन सबके चलते गतिहीन जीवन शैली से कैंसर की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। प्रदूषित वायु के संपर्क में लंबे समय तक रहने, विशेष रूप से फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ-साथ विकिरण के संपर्क में आने से भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने डाॅ. श्वेता आर्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की जीवनशैली को देखते हुए स्कूल में इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed