{"_id":"6a3d9b88b46606fd780a3118","slug":"security-arrangements-in-main-markets-entangled-in-a-web-of-wires-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159588-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तारों के मकड़जाल में उलझी मुख्य बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तारों के मकड़जाल में उलझी मुख्य बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था
Fri, 26 Jun 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पालिका बाजार नगर निगम कार्यालय के पास खंभे पर बने तारों के जाल। संवाद
- फोटो : जमीन विवाद में दादा की चार गोलियां मारकर हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत के मुख्य बाजारों की जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक है। शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में फैले बिजली के तारों का मकड़जाल और बेतरतीब अतिक्रमण किसी हादसे का सबब बन सकता है। तंग बाजारों में स्थिति ऐसी है कि यदि किसी अनहोनी की स्थिति बनती है तो दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की गाड़ी का अंदर प्रवेश करना कठिन है।
अमर उजाला ने वीरवार को बाजारों की पड़ताल में सुरक्षा और व्यवस्था के दावों की सच्चाई सामने आई। औद्योगिक नगरी पानीपत में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 46 प्रमुख बाजार हैं। इनमें से इंसार बाजार समेत 12 प्रमुख बाजार बेहद तंग गलियों में स्थित हैं। इन बाजारों में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कहीं नजर नहीं आते।
यहां सबसे ज्यादा खतरा : इंसार चौक से सलारजंग गेट, रोशन महल, हलवाई हट्टा, मुख्य बाजार, कलंदर चौक, गुड़मंडी और अमर भवन चौक जैसे क्षेत्रों में आसमान में तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। इसके अलावा प्रेम मंदिर बाजार, महावीर बाजार, लैय्या स्कूल मार्केट और किशनपुरा बाजार की गलियां इतनी संकरी हैं कि आपात स्थिति में फायर टेंडर का पहुंचना संभव नहीं है।
विज्ञापन
नगर निगम ने शुरू की वीडियोग्राफी
बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए नगर निगम ने अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी की है। इसके तहत तंग रास्तों को खाली कराने के लिए जल्द ही विशेष वीडियोग्राफी अभियान शुरू किया जाएगा।
दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान रखकर रास्ता रोकने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा और सामान भी जब्त किया जाएगा। उधर, बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग ने बताया कि बाजारों में तारों को दुरुस्त करने के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
बिजली निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को झूलते तारों और संकरी गलियों की गंभीर समस्या से अवगत कराया गया था पर नतीजा सिफर रहा।
-गौरव लीखा, प्रधान-संयुक्त व्यापार मंडल