{"_id":"691f6692a01072365a0a5c2c","slug":"security-agencies-on-alert-after-delhi-incident-railway-station-searched-panipat-news-c-36-1-amb1001-153398-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिल्ली घटना के बाद भी अलर्ट पर सुरक्षा एजेसिंया, खंगाला रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिल्ली घटना के बाद भी अलर्ट पर सुरक्षा एजेसिंया, खंगाला रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर यात्रियों के सामान की जांच करती सुरक्षा टीम। संवा
अंबाला। दिल्ली में हुई घटना को के दस दिन बीत जाने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, हालांकि एनआईए सहित अन्य एजेंसियों की जांच आगे बढ़ रही है, वहीं 10 नवंबर को लाल किले के नजदीक हुए धमाके में कुछ और संदिग्धों की भी भूमिका हो सकती है। इसे देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने बस अड्डों सहित रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। इसे देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ की टीमें लगातार स्टेशन पर चेकिंग कर रही हैं ताकि संदिग्धों की धरपकड़ हो सके।
औचक निरीक्षण जारी
अलर्ट को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ द्वारा कमांडो दस्ते सहित डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की गई, वहीं प्लेटफार्म, विश्रामगृह, यूटीएस काउंटर सहित अन्य क्षेत्रों को भी खंगाला गया। इस दौरान यात्रियों को भी जानकारी दी गई कि वह अपने आसपास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु देखते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस कर्मचारी को दें ताकि हादसे को समय रहते रोका जा सके। दिल्ली में हुए हादसे के बाद रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाई गई है ताकि कोई हादसा न हो, इसी कड़ी में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। वाहन पार्किंग ठेकेदार को भी निगरानी की सख्त हिदायत दी गई है।
- रविंदर सिंह, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।