फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sector anhansment recalculation panipat

प्रदेश के सभी सेक्टरों की एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन हुई, सिर्फ पानीपत का ही इंडस्ट्रियल एरिया दिया है छोड़, आज सड़क पर उतरेंगी 9 एसोसिएशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
sector anhansment recalculation panipat
सेक्टरवासी एन्हांसमेंट पर तीन जजों की रिपोर्ट के बाद भी सरकार की चुप्पी पर आर-पार की लड़ाई के लिए आगे आ गए हैं। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कंफेडरेशन ने सोमवार को एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन न होने पर सड़कों पर आने का एलान कर दिया है। सोमवार सुबह सभी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एचएसवीपी कार्यालय में पहले धरना प्रदर्शन करेंगी। फिर मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय में आकर डीसी को अपना मांग पत्र देंगी। उद्यमियों का आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर अब तक सेक्टर-29 पार्ट वन व टू की एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन नहीं कराई है, जबकि पूरे प्रदेश में सेक्टरों की री कैल्कुलेशन हो चुकी है। इसके लिए इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रविवार को ग्रामीण विधायक महिपाल ढांढा से उनके कार्यालय में मिली। विधायक ढांढा ने ईओ को फोन कर जल्द री कैल्कुलेशन करने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टरवासियों ने साफ किया कि इस बार वे एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन होने के बाद ही शांत बैठेंगे
भीम राणा ने कहा कि एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन के लिए ईओ ने उन्हें 15 दिन पहले आश्वासन दिया था कि वो जल्द ऑफिस बुलाएंगे, लेकिन उनको नहीं बुलाया गया। पूरे प्रदेश की री कैल्कुलेशन हो चुकी है, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए उनको मजबूरन सोमवार को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। वो इस बार आर-पार की जंग लड़ेंगे। अधिकारियों का कहना है कि एलओ उन्हें रिपोर्ट नहीं दे रहा है, इसलिए री कैल्कुलेशन नहीं हो रही है। ये सरकार का मामला है इसलिए जल्द निपटाया जाना चाहिए। वे इसके विरोध में डेढ़ साल से एचएस हुडा सेक्टर्स कांफिडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन और रैली कर चुके हैं। मुख्यमंत्री और अधिकारियों तक को ज्ञापन सौंपा जा चुका हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश संयोजक यशबीर मलिक की मांग पर सरकार ने तीन जजों की कमेटी बनाई थी। कमेटी अपनी रिपोर्ट में एन्हांसमेंट को गलत बता चुकी है, लेकिन प्राधिकरण नोटिस को वापस नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

अब पीछे नहीं हटेंगे
ऑफिसर लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं। बार बार उन्हें झूठे आश्वासन दिए गए हैं। सरकार ने पूरे प्रदेश में सेक्टरों की एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन करवा दी, लेकिन हमारे सेक्टर 29 पार्ट वन और पार्ट टू को छोड़ दिया। अब वो जल्द एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन के लिए सोमवार को सड़कों पर उतरेंगे और एचएसवीपी कार्यालय में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और डीसी को पत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भीम राणा, प्रधान डायर्स एसोसिएशन
ऑफिसर बस गुमराह कर रहे हैं
ऑफिसर बस उन्हें एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। दूसरे सेक्टरों में भी एन्हांसमेंट की कैल्कुलेशन में भारी गड़बड़ी गई है। सरकार गलत तरीकेे से एन्हांसमेंट वसूल करना चाहती है, अगर जल्द एन्हांसमेंट की री कैल्कुलेशन नहीं हुई प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे।
- श्री भगवान अग्रवाल, प्रधान सेक्टर 29 पार्ट वन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन
सभी एसोसिएशन एक जुट हैं
सरकार को सेक्टर 29 पार्ट वन और टू की री कैल्कुलेशन करनी चाहिए। शहर की उद्योग जगत की सभी एसोसिएशन एक जुट है। सोमवार को धरना प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर डीसी को भी ज्ञापन देंगे।

-प्रीतम सचदेवा, प्रसिद्ध उद्योगपति पानीपत।
जल्द कराएंगे एन्हांमेंट की री कैल्कुलेशन
सेक्टर 29 पार्ट वन और टू की जल्द री कैल्कुलेशन कराएंगे। इस संबंध में एस्टेट ऑफिसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वो सोमवार को स्वयं इस मामले में संज्ञान लेंगे उच्चाधिकारियों से भी इस बारे में बात की जाएगी।
-महिपाल ढांढा, विधायक पानीपत ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed